हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Shadashtak Yog: 7 दिसंबर से इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगल-गुरु के षडाष्टक योग से होगी जबरदस्त हानि

Shadashtak Yog: 7 दिसंबर से मंगल-गुरु का षडाष्टक योग बन रहा है, जो अपने अशुभ प्रभाव से 4 राशियों के जातकों के लिए संकट और नुकसान ला सकता है और इसका नौकरी, बिजनेस, परिवार और स्वास्थ्य पर सीधा असर होगा. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन‑सी हैं?

विज्ञापन

Shadashtak Yog: षडाष्टक शब्द संस्कृत शब्द ‘षड’ यानी 6 और ‘अष्टक’ यानी 8 से बना है. ज्योतिष में यह योग तब बनता है जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 6ठे और 8वें भाव में होते हैं. इस योग को प्रायः अशुभ माना जाता है, क्योंकि यह रोग, बाधा, संकट और मानसिक तनाव की संभावना दर्शाता है. प्राचीन ज्योतिष ग्रंथों के अनुसार, इस योग वाले समय में नए कार्य या निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 7 दिसंबर से ग्रहों के सेनापति मंगल और देवगुरु बृहस्पति षडाष्टक योग का निर्माण करेंगे. यदि कोणीय स्थिति की बात की जाए, तो वे दोनों एक-दूसरे से 150° का कोणीय संयोग निर्मित करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि मंगल-गुरु का यह योग मिश्रित प्रभाव वाला है, जिसमें 4 राशियों के जातकों को जबरदस्त हानि होने के योग बन रहे हैं, चाहे वह नौकरी, बिजनेस, फैमिली लाइफ या हेल्थ हो. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

7 दिसंबर से मेष राशि वालों को अपने स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में विशेष सावधानी बरतनी होगी. यह योग आपके लिए मानसिक तनाव और जल्दबाजी में गलत फैसले लेने का कारण बन सकता है. नौकरी में वरिष्ठों से टकराव या अधिकारियों से मतभेद की स्थिति बन सकती है. आर्थिक निवेश के मामलों में जोखिम लेने से बचें, नहीं तो हानि हो सकती है. शारीरिक रूप से सिरदर्द, चोट या जलन संबंधी समस्याएं होने का योग है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Financial Crisis in Life: किस उम्र में आएगा आर्थिक संकट? हथेली का ये निशान करता है खुलासा

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय पारिवारिक सद्भाव और भावनात्मक स्थिरता के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. घर-परिवार में अनबन या मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. संपत्ति या पारिवारिक संसाधनों को लेकर विवाद या हानि का सामना करना पड़ सकता है. व्यवसाय में साझेदारी से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है. भावनाओं पर नियंत्रण रखें, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय बाद में पछतावे का कारण बन सकता है.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वालों को इस दौरान अपने व्यक्तिगत और वैवाहिक जीवन में संयम बनाए रखना होगा. जीवनसाथी के साथ मतभेद या संवादहीनता की स्थिति पैदा हो सकती है. किसी भी प्रकार की कानूनी या वैधानिक प्रक्रिया में अड़चनें आने की आशंका है. नौकरी में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और अनुचित आलोचना का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से पेट संबंधी या हार्मोनल समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को इस योग के प्रभाव से आर्थिक मोर्चे पर सतर्कता की आवश्यकता है. अचानक और अनपेक्षित खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे बचत पर असर पड़ेगा. व्यवसाय में नए लेन-देन या अनुबंध करते समय बारीकी से सभी शर्तों को जांच-परख लें. करियर में ऊपर वालों का सहयोग न मिलने या योजनाओं में बाधा आने की संभावना है. इस अवधि में किसी भी प्रकार के उधार के लेन-देन से दूर रहना ही बेहतर होगा, नहीं तो धन हानि हो सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: कौन सा दोस्त बन जाता है दुश्मन? आचार्य चाणक्य की नीति से जानें उनकी पहचान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola