हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shadashtak Yog 2026 Rashifal: फरवरी में शुरू होंगे इन 4 राशियों के अच्छे दिन, 'डबल' षडाष्टक योग से होगी दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति

Shadashtak Yog 2026 Rashifal: 31 जनवरी 2026 को बुध और शुक्र का धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर और देवगुरु के साथ ‘डबल षडाष्टक योग’ बनना दुर्लभ ज्योतिषीय घटना है. आइए जानते हैं, इसका सकारात्मक असर किन 4 राशियों पर सबसे अधिक पड़ेगा और इन राशियों के जातकों के दिन सच में दिन-दुगने, रात-चौगुने सफल होंगे?

विज्ञापन

Shadashtak Yog 2026 Rashifal: जनवरी 2026 माह की 31 तारीख ग्रहों के हलचल का एक खास दिन रहने वाला है. इस तारीख को न केवल बुध बल्कि शुक्र ग्रह भी अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं. सबसे कमाल की बात यह है कि ये दोनों शुभ ग्रह एक ही नक्षत्र ‘धनिष्ठा’ में गोचर करेंगे, जो कि एक बेहद दुर्लभ ज्योतिषीय घटना है. लेकिन इससे भी हैरत की बात यह है कि इसी तारीख को बुध और शुक्र ग्रह देवगुरु के साथ ‘षडाष्टक योग’ का निर्माण कर रहे हैं.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि शनिवार 31 जनवरी, 2026 02:26 ए एम बजे से बुध और गुरु और 03:07 पी एम बजे से शुक्र और गुरु 150° की कोणीय दूरी पर स्थित होकर एक ही डेट को ‘डबल’ षडाष्टक योग का निर्माण करेंगे. एक ओर दोनों ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन और दूसरी ओर षडाष्टक योग का बनना दुर्लभ से भी दुर्लभ ज्योतिषीय घटना है. आइए जानते हैं, इस ‘डबल’ षडाष्टक योग से किन 4 भाग्यशाली राशियों के दिन फिरने वाले हैं?

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा के 4 अनमोल संदेश, इनसे दूर होगी जिंदगी की उलझन और अंधकार के बादल

विज्ञापन

मेष राशि

फरवरी 2026 में मेष राशि वालों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा. जनवरी के अंत में बनने वाला डबल षडाष्टक योग आपकी मेहनत और प्रयासों का प्रतिफल देने वाला है. इस दौरान आपके काम में तेजी आएगी और नए अवसर हाथ लगेंगे. व्यवसाय और करियर में अचानक लाभ मिलने की संभावना है. पुराने परेशानियां हल होंगी और मानसिक संतोष मिलेगा. पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा. सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा. जो लोग निवेश या व्यापार के लिए सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है. व्यक्तिगत जीवन में भी सुख और सामंजस्य की स्थिति बनेगी.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय ऊर्जा और सफलता से भरा रहेगा. डबल षडाष्टक योग की वजह से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव आ सकते हैं और प्रमोशन या मान्यता मिलने की संभावना है. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, खासकर अचल संपत्ति या निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन खान-पान और नींद पर ध्यान दें. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी. यात्रा के योग भी बन रहे हैं, जो लंबे समय के लाभदायक साबित होंगे.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए फरवरी 2026 बेहद उत्साहजनक रहेगा. डबल षडाष्टक योग के प्रभाव से आपके पुराने रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे. नौकरी, व्यवसाय या शिक्षा में सफलता मिलने के संकेत हैं. धन लाभ के मौके मिलेंगे और खर्चों में संतुलन बना रहेगा. पारिवारिक जीवन में भी सामंजस्य रहेगा और विशेष अवसरों पर उत्सव मनाने का मौका मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी. स्वास्थ्य में हल्की-फुल्की थकान हो सकती है, लेकिन जल्द ठीक हो जाएगी.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय नए अवसर और प्रगति लेकर आएगा. डबल षडाष्टक योग आपके करियर और धन संबंधी मामलों में शुभ फल देगा. लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट्स या प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश लाभदायक रहेगा. व्यक्तिगत जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों में सहयोग मिलेगा. यात्रा और नए संपर्क आपके लिए लाभकारी रहेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि तनाव न बढ़े.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Numerology Secrets: ससुराल के लिए बेहद ‘लकी’ होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, जानिए लव लाइफ और पति से किस्मत कनेक्शन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola