देवउठनी एकादशी 2023
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। ऐसे में इस साल 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी और 24 नवंबर को तुलसी विवाह होगा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 22 नवंबर को 11:03 मिनट बजे शुरू होगी और 23 नवंबर को 09:01 मिनट पर खत्म होगी। यह भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद पलटी मारेगी इन राशियों की किस्मत! बिजनेस-जॉब से आएगा अकूत धननवंबर 2023 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त
23 नवंबर, गुरुवार इस दिन रेवती नक्षत्र है। संध्याकाल में द्वादशी तिथि है। 24 नवंबर, शुक्रवार इस दिन तुलसी विवाह भी है और यह दिन विवाह के लिए काफी शुभ है। कुंडली मिलान 24 नवंबर को विवाह करना शुभ होगा। 27 नवंबर, सोमवार इस तारीख को कार्तिक पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि विवाह के लिए उत्तम होती है। 24 नवंबर को रोहिणी नक्षत्र है। 29 नवंबर, बुधवार नवंबर माह में आखिरी विवाह मुहूर्त 29 नवंबर को है। इस तारीख को मृगशिरा नक्षत्र है। कुंडली मिलान के बाद विवाह किया जा सकता है। यह भी पढ़ें: नवंबर से शनि देव 3 राशियों के घर लगाएंगे नोटों का ढेर! एक साल तक अमीरों की लिस्ट में शामिल रहेगा नाम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।