Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में सिंहस्थ बुध यानी सिंह राशि में स्थित बुध ग्रह की खगोलीय स्थिति से राशियों पर अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के असर होने के योग हैं। बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में बुद्धि, वाणी, वाणिज्य-व्यापार, पत्रकारिता और संचार, संवाद, हास्य-व्यंग्य, अभिनय, नई योजना आदि के स्वामी और कारक ग्रह बताया गया है। सिंह में बुध के गोचर से इन सभी पहलुओं पर व्यापक असर होने की संभावना है। ये असर सभी राशियों पर होंगे, लेकिन 3 राशियों पर सिंह राशि में बुध गोचर का बेहद नेगेटिव असर होने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 अनलकी राशियां कौन-सी हैं और इन 3 राशियों के जातकों पर क्या-क्या नकारात्मक प्रभाव पड़ने के योग हैं?
सिंह राशि में बुध गोचर का राशियों पर नकारात्मक असर
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में बुध गोचर नकारात्मक सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। स्टूडेंट जातकों एकाग्रता में कमी आएगी, पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। व्यापार में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से बाधाएं आने की आशंका है। ऑफिस के काम में आर्थिक मामलों में लापरवाही बरतने से नुकसान होने के योग हैं। आप पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है। तनाव और अस्थिरता का माहौल रह सकता है। परिवार सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर के साथ भावनात्मक दूरी बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों पर बुध ग्रह का सिंह में गोचर प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। आपको आर्थिक लेन-देन में अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, धोखाधड़ी का खतरा मंडरा रहा है। नौकरी में ऑफिस में तनाव और अस्थिरता का माहौल रहने के योग हैं। कारोबार में गंभीर नुकसान होने की संभावना है। स्टूडेंट जातकों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है और एकाग्रता में कमी आएगी। पैतृक संपति में विवाद के कारण पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा होगा। लाइफ पार्टनर के साथ किसी मुद्दे पर विवाद या झगड़ा बढ़ सकता है।
मीन राशि
सिंह राशि में बुध गोचर के असर से मीन राशि के लोगों में आर्थिक मामलों में भ्रम और अस्पष्टता बढ़ सकती है। अभी कोई भी नया निवेश से करने बचें, साथ ही बड़े खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा जातकों का काम में मन नहीं लगेगा, लक्ष्यों को प्राप्त करने में कठिनाई होगी। कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव रहेगा। आप धोखाधड़ी का शिकार सकते हैं। स्टूडेंट जातक अपने करियर को लेकर अनिश्चित रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। लव लाइफ में पार्टनर के प्रति भ्रम और अविश्वास बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें: घर के पूजा घर से जुड़ी इस एक गलती से आप हो सकते हैं कंगाल, लौटकर नहीं आती है खुशहाली!
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोग जीते हैं सुख-मौज से भरी लग्जरी लाइफ, नोट से भरी रहती है जेब
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
9 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
17 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines