September Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सितंबर का महीना ग्रह-गोचर की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। दरअसल इस महीने 5 प्रमुख ग्रहों का गोचर होने वाला है। सितंबर 2023 में सबसे पहले शुक्र 4 सितंबर को कर्क राशि में मार्गी होंगे। साथ ही इसी दिन बृहस्पति मेष राशि में वक्री होंगे। वहीं 16 सितंबर को बुध सिंह राशि में मार्गी होंगे। इसके अगले दिन यानी 17 सिंतबर को सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। फिर सितंबर के आखिरी में यानी 24 सितंबर को मंगल कन्या राशि में अस्त हो जाएंगे। ऐसे में ग्रहों का यह परिवर्तन कुछ राशियों के लिए वरदान के समान साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि 5 दिन बाद किन राशियों की किस्मत चमकने जा रही है।
मेष राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, सितंबर का महीना मेष राशि वालों के लिए मंगलकारी साबित होगा। इस दौरान ग्रह-नक्षत्रों के शुभ प्रभाव से आमदनी के नए साधन बनेंगे। इसके साथ ही इस अवधि में आपका अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। बिजनेस-रोजगार के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा। निवेश से लाभ के कई अवसर मिलेंगे। इस दौरान लाइफ पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Saturn Retrograde: शनि वक्री होना इन 6 राशि वालों के लिए वरदान! 2 साल तक बरसेगी कृपा
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक के लिए सितंबर का महीना वरदान के समान साबित होगा। इस दौरान आपको धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही इस दौरान नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारी आपके कार्यों की प्रसंशा करेंगे। निवेश से धन लाभ का संकेत है।
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना बेहद लकी साबित होने वाला है। इस महीने में अपार धन लाभ होगा। बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक लाभ के संकेत हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सितंबर का महीना बेहद मंगलकारी माना जा रहा है। दरअसल इस महीने में मां लक्ष्मी और शुक्र देव की कृपा से जबरदस्त धन लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा। घर-परिवार में बरकत बनी रहेगी। बिजनेस में अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। विदेश यात्रा का योग बनेगा, जिसके आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पितृ पक्ष में जरूर कर लें ‘दीपक’ से जुड़े ये खास उपाय, पितर होंगे खुश तो घर-परिवार हमेशा रहेगा खुशहाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
12 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
20 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines