Selfish Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का स्वभाव अलग-अलग होता है और इससे व्यक्ति के जीवन के अलावा व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। 12 राशियों में कुछ राशियां ऐसी भी होती है जो सिर्फ लोगों से अपना काम निकलवाने के लिए जानी जाती हैं। चाहे उनके बारे में कोई कुछ भी सोचे वो इन सब चीजों की चिंता नहीं करते हैं और अपने मतलब के लिए कुछ भी कर बैठते हैं। आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहले अपने बारे में सोचती हैं। अपना मतलब निकल जाने के बाद किसी के बारे में सोचने की टेंशन नहीं लेती हैं। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं?
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के लोग बहुत मतलबी होते हैं और अपने काम को करवाने के लिए किसी को भी दोस्त बना लेते हैं। बातचीत करने में बहुत माहिर भी होते हैं। इनकी बातों को सुनना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इन्हें काम निकलवाना आसानी से आता है और तरक्की भी जल्दी प्राप्त करते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग भी मतलबी होते हैं। इस राशि के लोगों को स्वार्थी कहा जाता है। किसी को भी जल्दी दोस्त बना लेते हैं, लेकिन बहुत चालाक होते है और सोच-विचार के साथ दोस्ती निभाते हैं। सबके सगे और करीब होने का नाटक अच्छे से करते हैं। अपना काम निकल गया तो फिर मैं कौन और तू कौन वाला हिसाब रखते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों बहुत स्वार्थी होते हैं। इसके बारे में वो खुद भी अच्छे से जानते हैं। किससे कब काम निकलवाना है और किस तरह से काम निकलवाना है, अच्छे से जानते हैं। 12 राशियों में धनु राशि को बहुत मतलबी राशि माना जाता है। इस राशि के लोगों को मतलब निकल जाने पर रिश्ता टूटने या तोड़ने का डर नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- Surya Shani Yog: सूर्य-शनि का साथ क्या सच में खतरनाक? पंडित सुरेश पांडेय से जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
20 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
21 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines