Chandra Gochar: साल 2025 में 11 जुलाई से लेकर 09 अगस्त तक देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का पवित्र महीना चलेगा। इस बीच कई व्रत-त्योहार आएंगे। साथ ही कई महत्वपूर्ण ग्रहों का राशि और नक्षत्र गोचर भी होगा। आज 21 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है, जिसका अपना धार्मिक महत्व है। हालांकि आज के दिन का ज्योतिष महत्व भी है क्योंकि आज चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर हो रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 जुलाई की रात 09 बजकर 06 मिनट पर चंद्र देव वृषभ राशि में रहते हुए रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस बार 22 जुलाई की शाम 07 बजकर 24 मिनट तक चंद्र देव मृगशिरा नक्षत्र में रहेंगे।
हालांकि इससे पहले चंद्र का राशि गोचर हो जाएगा। कल यानी 22 जुलाई को सुबह 8 बजे के आसपास चंद्र देव वृषभ राशि में से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। वैसे तो जब-जब चंद्र ग्रह की चाल बदलेगी, तब-तब लोगों के जीवन में बदलाव आने वाला है। लेकिन आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आज सावन के दूसरे सोमवार पर होने वाले चंद्र गोचर से लाभ होने के प्रबल योग हैं।
वृषभ राशि
चंद्र की प्रिय राशियों में से एक वृषभ राशि के जातकों को आज रात होने वाले चंद्र गोचर से लाभ होने वाला है। परिवारवालों के साथ सुनहले पल बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। युवाओं को अपने सपनों को सच करने के लिए कई मौके मिलेंगे। किसी पुराने दोस्त की मदद से बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकता है। उम्रदराज जातकों का शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसके अलावा सोच-समझकर लिए गए फैसले कारोबारियों को लाभ पहुंचाएंगे।
ये भी पढ़ें- Sawan 2025: आज सावन का दूसरा सोमवार, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, शिव मंत्र और आरती
कर्क राशि
जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें सामने से अच्छा ऑफर मिल सकता है। युवाओं की लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए की गई मेहनत सफल होगी। विवाहित जातकों को अपने रिश्तों को सुधारने का मौका मिलेगा। सिंगल जातक पुराने दोस्तों के साथ खुशी के पल बिताएंगे, जिससे मन को सुकून मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए ये पूरा हफ्ता अच्छा है।
वृश्चिक राशि
वृषभ और कर्क के अलावा वृश्चिक राशि के जीवन में भी चंद्र देव की कृपा से खुशियां बरकरार रहेंगी। उम्रदराज जातक व्यायाम और पौष्टिक खाना खाएंगे तो बीमारियां उनसे बहुत दूर रहेंगी। युवा वर्ग तनाव से बचने के लिए परिवारवालों के साथ वक्त बिताएं। कारोबारियों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। घर में नया सदस्य जुड़ सकता है। नई नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को जल्द खुशखबरी मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Kamika Ekadashi: 21 जुलाई को है सावन की पहली एकादशी, जानें श्रीहरि को खुश व पापों से मुक्ति पाने के 3 सिद्ध उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
15 mins agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines