हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

सिर्फ बुरे हालात ही नहीं, तकदीर भी बदल देते हैं बाबा भोलेनाथ के ये उपाय

विज्ञापन

Sawan Shivratri: सावन माह में आने वाली शिवरात्रि इस बार 15 जुलाई 2023 (शनिवार) को आ रही है। शनिवार को ही प्रदोष होने के कारण इस बार शनि प्रदोष का भी शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में यदि सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना की जाए तो भक्तों के सारे कष्ट दूर हो सकते हैं।

आचार्य अनुपम जौली से जानिए शिवरात्रि के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जिन्हें करने से आपका दाम्पत्य जीवन संवर जाएगा। इन उपायों को वैसे तो शिवरात्रि पर करने से विशेष लाभ होता है परन्तु आवश्यक होने पर आप किसी भी सोमवार अथवा प्रदोष पर कर सकते हैं। जानिए क्या हैं ये उपाय

यह भी पढ़ें: Totke for Money: इन उपायों को करते ही भरने लगेगी जेब, छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा

सावन शिवरात्रि के ये उपाय बदलेंगे आपकी तकदीर (Sawan Shivratri Ke Upay)

  • पति-पत्नी दोनों एक साथ मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करें। उनका पुष्पों से अभिषेक करें। साथ ही त्र्यक्षरी मंत्र का 1100 बार जप करें। उन्हें फलों का नैवेद्य अर्पित करें, इसे खुद भी ग्रहण करें तथा परिजनों को भी बांटें। इस उपाय से वैवाहिक जीवन और पारिवारिक जीवन में अनुकूलता आती है।
  • यदि धन की कामना है तो किसी ऐसे शिवलिंग को ढूंढे जो पीपल या बरगद के वृक्ष के नीचे स्थापित किया गया हो। इस शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक कर पूजा करें। अंत में भगवान से अपनी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना करें। निश्चय ही आपकी ईश्वर आपकी प्रार्थना पूर्ण करेंगे।
  • यदि आप किसी अनिष्ट की आशंका से ग्रस्त हैं तो शिवरात्रि पर गणेशजी की पूजा कर गणेश गायत्री मंत्र का 11000 बार जप करें। इसके बाद शिव के पंचाक्षरी मंत्र का अधिकाधिक जप करते हुए भगवान से कष्ट निवारण की प्रार्थना करें। ज्योतिष का यह उपाय आपके सभी संकट हर लेगा।

यह भी पढ़ें: Ekadashi ke Upay: किसी भी एकादशी पर कर लें ये उपाय, घर में बरसने लगेगा पैसा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें