Sawan Purnima Upay: वैसे तो पूर्णिमा तिथि का अपना खास महत्व है, लेकिन सावन मास की पूर्णिमा बेहद खास मानी जाती है। दरअसल इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। हालांकि इस साल सावन पूर्णिमा तिथि को लेकर उलझन की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि सावन पूर्णिमा के दिन भद्रा का साया है। ऐसे में जानकार बता रहे हैं कि रक्षा बंधन का त्योहार 30 अगस्त को ना मनाकर 31 अगस्त को मनाना बेहतर होगा। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन पूर्णिमा के दिन शनि और गुरु वक्री अवस्था में रहेंगे। इसके अलावा इस दिन बुधादित्य और रवि योग का भी खास संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन घर में कुछ चीजों को लाने से सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि सावन पूर्णिमा के दिन घर में किन चीजों को लाना शुभ है।
सोना-चांदी
सोना-चांदी शुभ धातु माना जाता है। घर में सोने-चांदी का होना सुख-संवृ्द्धि का प्रतीक माना गया है। ऐसे में अगर आप सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए सावन पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ साबित होगा। मान्यता है कि सावन पूर्णिमा के दिन घर में सोना-चांदी खरीदकर लाने से मां लक्ष्मी की मेहरबान रहती हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया में सबसे अधिक भाग्यशाली होते हैं इन 4 राशियों के लोग, अमीरों की लिस्ट में भी रहते सबसे ऊपर
नारियल
शास्त्रों को नारियल को श्रीफल कहा गया है। मान्यता है नारियल में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में सावन पूर्णिमा के दिन घर में एकाक्षी नारियल लाने से मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं। साथ ही घर में कभी गरीबी नहीं आती। ऐसे में अगर आप अपने धन की तिजोरी को भरा रखना चाहते हैं तो सावन पूर्णिमा के दिन एकाक्षी नारियल घर में जरूर लाएं।
पलाश का पौधा
शास्त्रों के मुताबिक मां लक्ष्मी को पलाश का पौधा बेहद प्रिय है। मां लक्ष्मी की पूजा में उन्हें पलाश का फूल अर्पित करना शुभ होता है। सावन पूर्णिमा के दिन घर में पलाश का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता रहता है।
कपड़े
सावन पूर्णिमा के दिन कपड़े खरीदना शुभ है। मान्यता है कि जो कोई सावन पूर्णिमा के दिन अपनी बहन-बेटी को तोहफे में देते हैं, उन पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। शास्त्रों में कहा भी गया है कि जिस घर में महिलाओं को सम्मान होता है, वहां मां लक्ष्मी सदैव वास करती हैं।
यह भी पढ़ें: Surya Nakshatra Gochar: सूर्य करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, अब इन राशियों की चमकेगी किस्मत; होगा अपार धन लाभ!
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines