Sawan Pradosh Vrat: हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन मास का आखिरी प्रदोष व्रत 28 अगस्त को पड़ रहा है। ऐसे में इस दिन लोग व्रत रखकर प्रदोष काल में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगें। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से जीवन की हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर खास संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इस सावन के आखिरी प्रदोष व्रत पर क्या करना शुभ रहेगा।
सोम प्रदोष व्रत के उपाय | Som pradosh ke upay
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोम प्रदोष व्रत के दिन 27 लाल गुलाब के फूल को चंदन के इत्र के साथ प्रदोष काल में पति-पत्नी दोनों मिलकर शिवजी की अर्पित करें। ध्यान रहें इस दौरान ओम् नमः शिवाय का उच्चारण करना जरूरी है। मान्यता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ आपकी हर मनोकामना जल्द ही पूरी कर देंगे। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में भी आपसी मधुरता आएगी।
यह भी पढ़ें: दुनिया में सबसे अधिक भाग्यशाली होते हैं इन 4 राशियों के लोग, अमीरों की लिस्ट में भी रहते सबसे ऊपर
- 28 अगस्त को सोम प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में शिवजी और मां पार्वती की पूजा के दौरान उन्हें कच्चा दूध, पुष्प, मेवे, कपूर, रोली, बेलपत्र, शहद, दीप, धूप और घी इत्यादि समर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से शिवजी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा इस दिन शिवजी की आरती करें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
- सोम प्रदोष व्रत के दिन स्नान करने के बाद शिव मंदिर या घर पर रुद्राभिषेक कराएं। ध्यान रहे रुद्राष्टध्यायी के पंचम अध्याय से शिवजी का अभिषेक करने से जीवन की हर विपदा दूर होती है। साथ ही शिवजी की कृपा से घर-परिवार हमेशा खुशहाल रहता है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु ग्रह की शांति के लिए सोम प्रदोष व्रत बेहद खास होता है। मान्यता है कि इस दिन शिवजी की धतूरे का फूल अर्पित करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस दिन शिवजी की पूजा के बाद उन्हें मिठाई जरूर चढ़ाएं। साथ ही पूजन के दौरान शिवजी और माता पार्वती का ध्यान करें।
यह भी पढ़ें: Budh Vakri 2023: आज से बुध वक्री होकर खोलने जा रहे हैं इन राशियों की किस्मत, भर जाएगी धन की तिजोरी!
डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारी पर आधारित है और केवल सूचनाओं के लिए दी गई है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के जानकार से जरूर सलाह लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines