Budh Vakri 2023: आज से बुध वक्री होकर खोलने जा रहे हैं इन राशियों की किस्मत, भर जाएगी धन की तिजोरी!

Mercury Retrograde, Budh Vakri 2023, Astrology

Mercury Retrograde, Budh Vakri 2023, Astrology

Budh Vakri 2023: ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, आज यानी 24 अगस्त को बुध ग्रह वक्री होने जा रहे हैं। बुध का यह वक्री गोचर 24 अगस्त की रात 00:52 बजे सिंह राशि में होगा। ज्योतिष में बुध ग्रह को तर्क, बुद्धि, व्यापार और संचार कौशल का कारक ग्रह माना गया है। माना जाता है कि बुध देव की कृपा से बिजनेस में आर्थिक तरक्की होती रहती है। वैसे तो बुध के इस वक्री गोचर का असर सभी 12 राशियों को पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह बेहद शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं कि बुध का यह वक्री गोचर किन राशियों के लिए शुभ और मंगलकारी साबित हो सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध का वक्री गोचर अत्यंत शुभ माना जा रहा है। दरअसल इस राशि के जातकों को बुध गोचर की अवधि में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही करियर में आर्थिक उन्नति का भी योग बनेगा। इसके अलावा इस दौरान नौकरी और बिजनेस में भी खूब तरक्की होगी। किसी अन्य स्रोत से भी आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, बुध का वक्री गोचर वृश्चिक राशि के लिए वरदान साबित होगा। दरअसल इस दौरान नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी में इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही बिजनेस में धन लाभ के कई योग बनेंगे। प्रॉपर्टी के कार्यों से धन लाभ हो सकता है। हालांकि इस दौरान कर्ज या उधार देने से परहेज करना होगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, बुध का वक्री गोचर मिथुन राशि के लिए अत्यंत मंगलकारी है। इस दौरान मिथुन राशि के जातकों के सौभाग्य में वृद्धि होगी। इसके साथ ही इस दौरान जबरदस्त धन लाभ होगा। साथ ही भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ के कई योग बनेंगे। इसके अलावा नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है। इसके अलावा अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारी पर आधारित है और केवल सूचनाओं के लिए दी गई है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के जानकार से जरूर सलाह लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ