Sawan Lucky Zodiac: सनातन धर्म में अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) का खास महत्व बताया गया है। मान्यता है कि यह तीसरे साल में एक बार पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना दो महीने का हो गया है। दरअसल अधिक मास की वजह से सावन की अवधि बढ़ गई है। सावन मास का समापन 31 अगस्त को होगा। ऐसे में ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 17 से 31 अगस्त तक ग्रहों का खास संयोग बनेगा। ग्रहों का यह शुभ संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायक माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि 31 अगस्त तक किन राशियों के सितारे बुलंद रहने वाले हैं।
मेष राशि
अधिक मास 17 अगस्त को समाप्त हो रहा है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन के बचे दिनों में इस राशि के लोगों पर शिवजी की कृपा रहेगी। कार्यस्थल पर कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। इस दौरान माता से धन लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। जॉब में स्थान परिवर्तन के साथ प्रमोशन का योग बनेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं. बिजनेस में आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
यह भी पढ़ें: Lucky Zodiac: इन 4 राशि वालों पर हमेशा मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी, मिलता है राजा जैसा सुख
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की महत्वपूर्ण .योजना 17 अगस्त के बाद साकार होगी। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में सैलरी बढ़ने की प्रबल संभावना है। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। कुछ अच्छा उपहार मिल सकता है। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। आयात-निर्यात के कार्यों में लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों के लिए 17 अगस्त के बाद का समय बेहद शुभ साबित होने वाला है। दरअसल इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। हालांकि वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। धन में बढ़ोतरी की संभावना है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए भी 17 से 31 अगस्त तक का समय बेहद शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ सकता है। हालांकि इससे लाभ हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा इस दौरान परिवार का भी भरपूर साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Puja Mandir: पूजा घर में धोखे से भी दिख जाए ये 1 जीव, समझिए बहुत जल्द बनने वाले हैं अमीर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
48 mins agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines