हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budhwar Ke Upay: सावन के बुधवार को इन उपायों से खुश होता है शिव परिवार, चमक जाएगी किस्मत 

विज्ञापन

Budhwar Ke Upay: आज 25 जुलाई 2023 और सावन महीने का चौथा बुधवार है। सावन का महीना जहां शिव शंकर का पसंदीदा महीना माना जाता है वहीं बुधवार का दिन शिवजी और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश जी को समर्पित है। इस दिन उनकी खास पूजा-अर्चना का विधान है।

मान्यता है कि सावन के बुधवार को सच्चे मन से गजानन की पूजा अर्चना करने से पूरा शिव परिवार प्रसन्न होता है और जातक के जीवन से तमाम तरह के विध्न और परेशानियां दूर हो जाती है।

देवताओं में सबसे पहले पूजे जाते हैं गजानन

गणपति श्री गणेशजी को जहां विघ्नहर्ता कहा जाता है वहीं सभी देवाताओं में ये सबसे पहले पूजे जाते हैं। साथ ही किसी भी शुभ काम की शुरुआत बिना इन्हें याद किए नहीं किया जाता है।

विज्ञापन

गणाध्यक्ष ध्यान मात्र से दूर हो जाती है परेशानी

मान्यता है कि गणाध्यक्ष ध्यान मात्र से जातक के जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है। इसी कारण किसी भी शुभ और मांगलिक कार्यों को शुरू करने से पहले गणपति जी का आवाहन किया जाता है और उनकी विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है।

शास्त्रों में ऐसे कई उपाय हैं जो गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए बुधवार किए जाते हैं। बुधवार को यदि कुछ शास्त्रीय उपाय किए जाएं तो भगवान गणेश की कृपा पाई जा सकती है। मान्यता के मुताबिक बुधवार को विध्नहर्ता यानी भगवान गणेश  की पूजा करने से विशेष लाभ होता है।

विज्ञापन

इन मंत्रों के साथ करें गणेश जी का ध्यान

बुधवार के दिन ‘गं हं क्लौं ग्लौं उच्छिष्टगणेशाय महायक्षायायं बलिः’ या फिर ‘ओम गं गणपतये नमः’ मंत्र (Mantra) का जाप काफी फलदायक माना जाता है। इससे  जहां जातक के सारे कष्ट दूर होते हैं वहीं व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है।

गणेश जी के ये हैं 12 नाम

नारद पुराण के मुताबिक गणेश जी के 12 नाम हैं- सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न-नाश, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन। बुधवार के दिन इन नामों का जाप भी काफी फलदायक मानी जाती है।

विज्ञापन

ऐसे में आज हम आपको गणेश जी के कुछ आसान उपाय बताते हैं, जिनको करने से आप पर भी गणेश जी की विशेष कृपा रहेगी। अगर आप अपने सभी विघ्नों, बाधाओं से मुक्ति चाहते हैं तो बुधवार के दिन ये उपाय आजमाकर देखें।

बुधवार के उपाय (Budhwar Ke Upay)

  • बुधवार दिन किसी भी मंदिर में जाकर गणेशजी का दर्शन और पूजा अर्चना करना चाहिए।
  • वि गणेश को हरी दूर्वा चढ़ाएं।
  • हर बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं।
  • बुधवार के दिन गणेशजी को सिंदूर अर्पित करें।
  • श्रीगणेश को सिंदूर चढ़ाने से समस्त परेशानियां दूर होकर सभी समस्याओं का समाधान होता है।
  • गणेश मंदिर में 7 बुधवार तक गुड़ का भोग चढ़ाएं, आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।
  • मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त करने और बाधाएं दूर करने के हेतु गणेश रुद्राक्ष धारण करें।
  • गणेश जी को मूंग के लड्डुओं का भोग चढ़ाकर हर तरह की परीक्षा में पास होने के लिए प्रार्थना करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola