Sawan 6th Somwar: इन दिनों देवों के देव महादेव का पसंदीदा महीना सावन चल रहा है। आज श्रावण (अधिक मास), कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सावन मास का छठा सोमवार है। सावन का महीना जहां शिव जी को प्रिय है वहीं सोमवार का दिन शिव शंकर को समर्पित है। इस में सावन के सोमवार का महात्म्य बढ़ जाता है।
शास्त्रों और मान्यताओं के मुताबिक सावन सोमवार को व्रत रखने और पूजा करने से भगवान शिव, अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।
सावन के चौथे सोमवार के मौके पर सुबह से शिवालय महादेव के जयकारों से गूंज रहे हैं। शिव जी भक्त अपने आराध्य शंकर दानी को प्रसन्न करने में जुटे हैं। भक्त मंदिरों में शिवलिंग पर दूध, जल, गंगाजल, धतूरा, आक, दही, बेल पत्र, गन्ने का रस, फल, फूल आदि चढ़ाकर जलाभिषेक कर रहे हैं।
somwar ke upay
सावन सोमवार पूजा-विधि
- सोमवार प्रात:काल उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
- घर के मंदिर अथवा शिवालयों में जाकर सबसे पहले दीप प्रज्वलित करे और सभी देवी-देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
- शिवलिंग पर पुष्प, बेल पत्र आदि अर्पित कर गंगा जल और दूध चढ़ाएं।
- शिवलिंग पर दूध या जल से अभिषेक करते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप जरूर करें।
- भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं।
- भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करने की कोशिश करें।
सावन सोमवार व्रत महत्व
- शास्त्रों में सावन को महीना शिव जी का प्रिय महीना बताया गया है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक सावन के महीने में मां पार्वती ने कठोर तप कर भगवान शिव को पति के रुप में प्राप्त किया था।
- मान्यता है की जो भी भक्त सावन के महीने सोमवार का व्रत रखकर शिव जी का पूरे विधि विधान से पूजा और जलाभिषेक करता है उनके ऊपर भगवान भोले प्रसन्न होते हैं और उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
- कहा जाता है कि शादी योग्य लड़कियां यदि सावन महीने में सोमवार का व्रत रख कर यदि माता पार्वती और भोले शंकर की सच्चे मन से करे तो उन्हें मनवांछित वर की जरुर प्राप्ति होती है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines