Sawan 5th Somwar: आज सावन मास का पांचवां सोमवार है। हिंदू सनातन धर्म में जहां सोमवार दिन देवों के देव महादेव के समर्पित है वहीं यह महीन शिव जा का पसंदीदा महीना भी माना जाता है। लिहाजा सावन के सोमवार का महात्म्य और भी बढ़ जाता है। इस दिन शिव भक्त खास तरीके से अपने आराध्य की पूजा अर्चना करते हैं।
मान्यताओं के मुताबिक सावन सोमवार को व्रत रखने और पूजन करने से भगवान शिव के साथ-साथ पूरा शिव परिवार प्रसन्न होकर अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं।
सावन सोमवार पूजा-विधि (Sawan Somwar Puja Vidhi):
सोमवार (Sawan 5th Somwar) प्रातःकाल उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। घर के मंदिर अथवा शिवालयों में जाकर सबसे पहले दीप प्रज्वलित करें और सभी देवी-देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें। शिवलिंग पर पुष्प, बेल पत्र आदि अर्पित कर गंगा जल और दूध चढ़ाएं। शिवलिंग पर दूध या जल से अभिषेक करते समय ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप जरूर करें। भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करने की कोशिश करें।
सोमवार को जरूर करें ये काम (Sawan Somwar Ke Uopay):
- मंदिर में जाकर शिव जी को दूध और मिश्री चढ़ाएं। अगर मंदिर न जा सके तो शिव जी को घर में ये चीजें अर्पित करें।
- शिव जी को बिल्वपत्र सर्वाधिक प्रिय है। इसलिए अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सोमवार को शिव शंकर को 11 बिल्व पत्र चढ़ाएं।
- इसके अलावा गंगाजल से उनका हर सोमवार अभिषेक करें। मान्यता है कि इससे भगवान शंकर शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
- ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र के साथ इन्हें मौसम का कोई मीठा फल अर्पित करें।
- मान्यता के मुताबिक शिव जी को इमर्ती चढ़ाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है।
सावन सोमवार व्रत का महत्व:
शिव जी के पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तप किया
शास्त्रों में सावन (Sawan 5th Somwar) को महीना शिव जी का प्रिय महीना बताया गया है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक सावन के महीने में मां पार्वती ने कठोर तप कर भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था।
शिव जी पूर्ण करते हैं हर मनोकामना
मान्यता है कि जो भी भक्त सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखकर शिव जी की पूरे विधि विधान से पूजा और जलाभिषेक करता है उनके ऊपर भगवान भोले प्रसन्न होते हैं और उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
शादी योग्य लड़कियों की पूरी होती मन्नत
कहा जाता है कि शादी योग्य लड़कियां यदि सावन महीने (Sawan 5th Somwar) में सोमवार का व्रत रखकर माता पार्वती और भोले शंकर की सच्चे मन से पूजा करें तो उन्हें मनवांछित वर की जरूर प्राप्ति होती है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
4 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
7 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines