Sawan 2024: देशभर में आज सावन शिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। आज के पावन दिन भगवान शिव की आराधना करने के साथ-साथ शिवलिंग का जल से अभिषेक करना अति शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से आज शिवलिंग का रुद्राभिषेक करता है, उसे भोले बाबा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
आज मासिक शिवरात्रि के दिन कई अद्भुत शुभ योग का महासंयोग भी बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। चलिए जानते हैं आज सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त क्या है। इसी के साथ आपको ये भी जानने को मिलेगा कि श्रावण शिवरात्रि के दिन कौन-कौन से शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कुछ राशियों के लोगों को लाभ होगा।
18 साल बाद बना आर्द्रा नक्षत्र का संयोग
वैदिक पंचांग के अनुसार, श्रावण के महीने में आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस बार श्रावण माह की कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्दशी तिथि का आरंभ आज यानी 02 अगस्त को दोपहर 03:26 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन कल 03 अगस्त को दोपहर 03:50 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर शिवरात्रि का पर्व 2 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा।
सावन शिवरात्रि के दिन आर्द्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। आज से करीब 18 साल पहले सावन शिवरात्रि के दिन 27 नक्षत्रों में से छठे आर्द्रा नक्षत्र का निर्माण हुआ था। इसके अलावा आज शुक्रवार, वज्र योग और हर्ष योग भी है।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: सावन शिवरात्रि पर इस मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, दर्शन मात्र से मिलता है रोगों से छुटकारा!
जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त क्या है?
- रात्रि प्रथम पूजा प्रहर पूजा का शुभ मुहूर्त – 2 अगस्त को शाम 07:11 से लेकर 09:49 मिनट तक
- रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा का शुभ मुहूर्त – 02 अगस्त को रात 09:49 से लेकर 3 अगस्त को प्रात: काल 12:27 मिनट तक
- रात्रि तृतीय प्रहर पूजा का शुभ मुहूर्त – 03 अगस्त को प्रात: काल 12:27 से लेकर सुबह 03:06 मिनट तक
- शिव जी की पूजा का ब्रह्म मुहूर्त – 02 अगस्त को प्रात: काल 04:31 से लेकर सुबह 05:15 मिनट तक
- शिव जी की पूजा का विजय मुहूर्त – 02 अगस्त को दोपहर 02:45 से लेकर दोपहर 03:37 मिनट तक
- जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त – 02 अगस्त को दोपहर 03:26 से लेकर 03 अगस्त को सुबह 05:44 मिनट तक
इन 3 राशियों को होगा अकस्मात धन लाभ!
मेष राशि
बड़े-बुजुर्गों की सलाह पर लिए गए फैसले सही साबित होंगे। कारोबार में विस्तार होने की संभावना अधिक है। यदि आप पार्टनरशिप में काम करते हैं, तो आने वाले दिनों में आपको अकस्मात धन लाभ हो सकता है। इसकी वजह से कारोबार में भी तेजी आएगी। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कर्क राशि
व्यवसाय में अकस्मात धन लाभ होने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से बेरोजगार हैं, अगले हफ्ते तक उन्हें जॉब मिल सकती है। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को कठिन समस्याओं का समाधान मिल जाएगा, जिसके कारण ऑफिस में आप आराम से काम कर पाएंगे।
सिंह राशि
कारोबार में आ रही रुकावटों का समाधान मिल सकता है। पिछले कई दिनों से किसी कानूनी मामले को लेकर तनाव चल रहा था, तो जल्द ही उसका समाधान मिल जाएगा। कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ प्रोफेशनल रिश्ते अच्छे होंगे। करियर में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं।
ये भी पढ़ें- आज रात 10:15 बजे से 5 राशियों के जीवन में आएगी तबाही! सूर्य गोचर से बढ़ेंगी परेशानियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता और ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
17 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines