Guru Pradosh Vrat 2024: भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन माह का विशेष महत्व है। इस दौरान भगवान भोलेनाथ, देवी पार्वती और शिवलिंग की उपासना की जाती है। पूरे माह व्रत रखा जाता है। इसी वजह से सावन मास में आने वाले प्रत्येक त्योहार और व्रत का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में सावन मास का आरंभ 22 जुलाई से हो रहा है, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस बार सावन में प्रदोष व्रत का महासंयोग भी बन रहा है। सावन में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन आज यानी 1 अगस्त 2024 को गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा। चलिए जानते हैं कि इस बार सावन में गुरु प्रदोष व्रत के संयोग से किन-किन राशियों के लोगों का सोया हुआ भाग्य चमक जाएगा?
मकर राशि
बिजनेसमैन के काम में रातोंरात तेजी आएगी। मुनाफा भी बढ़ेगा। दुकानदार यदि लंबे समय से एक और दुकान खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अगले माह तक आपकी खुद की दुकान होने की इच्छा पूरी हो सकती है। जो लोग इस समय पैसों की कमी सामना कर रहे हैं, उन्हें आने वाले 4 से 5 दिन में धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों की कुंडली में इस समय 5 ग्रहों की मजबूत स्थिति है, जिसकी वजह से आने वाले कुछ दिन उनके लिए सुखमय रहेंगे। कारोबार में मुनाफा होने के कारण मन खुश रहेगा। शादीशुदा लोगों का पार्टनर संग संबंध गहरा होगा।
ये भी पढ़ें- शनि की उल्टी चाल से इस राशि की बढ़ेंगी मुश्किलें, लापरवाही पड़ेगी भारी!
तुला राशि
दुकान खरीदने का सपना सच हो सकता है। कारोबारियों की नई डील सफलतापूर्वक पूरी होने से काम में तेजी आएगी। जिन लोगों की इसी साल शादी हुई है, उनका पार्टनर उन्हें विदेश ले जाकर गिफ्ट दे सकता है।
धनु राशि
पिछले कुछ दिन से अगर आपके पार्टनर की सेहत खराब चल रही है तो धीरे-धीरे स्वास्थ्य में सुधार होने की उम्मीद है। बिजनेस में चल रही परेशानियों का समाधान मिल जाएगा। इसके साथ कई साल से अटके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे।
कुंभ राशि
मनोरंजन, खेल, हेल्थ से जुड़े क्षेत्र में काम कर रहे लोगों की किसी अच्छी कंपनी में जॉब लग सकती है। साथ ही करियर में भी सफलता मिलने की संभावना है। देवी-देवताओं के आशीर्वाद से शादीशुदा लोगों की लव लाइफ में प्यार बना रहेगा।
ये भी पढ़ें- 19 जुलाई के बाद चमकेगी इस राशि के लोगों की किस्मत, विदेश यात्रा का भी है योग!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
14 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines