Sawan 2024: सनातन धर्म के लोगों को सावन माह का बेसब्री से इंतजार रहता है। हिंदू कैलेंडर के पांचवें महीने को श्रावण मास यानी सावन माह कहा जाता है। सावन का पूरा महीना शिव जी को समर्पित होता है। सावन माह में आने वाले प्रत्येक सोमवार के दिन का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दौरान शिव जी की आराधना करने के साथ-साथ व्रत रखने से साधक को मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार 22 जुलाई से 19 अगस्त 2024 तक सावन का महीना है। इस बार सावन माह के पहले दिन ही अद्भुत संयोग बन रहा है। दरअसल, इस बार सावन माह के पहले दिन सोमवार है, जिससे इस दिन का महत्व ओर ज्यादा बढ़ जाता है। हालांकि आज से चार साल पहले भी इस दुर्लभ संयोग का निर्माण हुआ था। 6 जुलाई 2020 को इससे पहले सावन माह के पहले दिन सोमवार का संयोग बना था। इसके अलावा इस दिन प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और आयुष्मान योग भी बन रहा है। आइए जानते हैं चार साल बाद बने सोमवार के इस महासंयोग से किन-किन राशियों की जिंदगी में खुशियों का आगमन होने वाला है।
मकर राशि
कारोबारियों द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल होंगे। आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोग जल्द ही अपना घर खरीद सकते हैं। बिजनेसमैन के धन और संपत्ति दोनों में वृद्धि होने की संभावना है। छात्रों द्वारा बुद्धि से लिए गए फैसले उनके लिए लाभदायक रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Video: मंगल पर शनि दृष्टि के कारण इस राशि के जीवन पर मंडराया संकट! जानें बचाव के उपाय
सिंह राशि
सामाजिक कार्यों से जुड़ेंगे, तो समाज में सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में धन लाभ होने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का अगले माह तक प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं। कपड़े का काम कर रहे दुकानदारों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जमीन से जुड़े कोर्ट के मामले में सफलता मिलने की संभावना है।
मीन राशि
साझेदारी में व्यापार करने के लिए ये समय अच्छा है। भविष्य में पैसे कमाने के कई नए अवसर मिलेंगे। बिजनेसमैन की आमदनी बढ़ने से जमा पूंजी में वृद्धि हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों की इनकम में इजाफा होगा। शेयर बाजार में इस समय पैसे लगाने से लाभ हो सकता है।
मेष राशि
घर में मांगलिक कार्यक्रम के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से मनचाहा उपहार मिल सकता है। हेल्थ, कला, खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। हालांकि जिम्मेदारी बढ़ने के साथ-साथ सैलरी बढ़ने की भी संभावना है।
धनु राशि
व्यापारियों द्वारा जमीन व मकान खरीदने की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। न्यूली मेरिड कपल के रिश्ते में प्रेम बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के आय के साधन बढ़ सकते हैं। इससे पैसों की कमी से भी छुटकारा मिलेगा। भाई का रिश्ता तय हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Video: राहु की महादशा से इस राशि के जीवन में आएगा भूचाल, सेहत होगी खराब!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
4 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines