---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Sawan 2023: सावन में ये पांच चीजें लाएं घर, भोलेनाथ रहेंगे प्रसन्न

Sawan 2023: सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस बार का सावन काफी विशेष है। 19 साल के बाद ऐसा संयोग बना है। सावन इस बार दो महीने का है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें सावन के पवित्र माह में घर में लाने […]

---विज्ञापन---

Sawan 2023: सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस बार का सावन काफी विशेष है। 19 साल के बाद ऐसा संयोग बना है। सावन इस बार दो महीने का है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहें हैं जिन्हें सावन के पवित्र माह में घर में लाने से भगवान शिव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

गंगाजल

भगवान भोले पर गंगाजल चड़ाया जाता है। सावन मास में गंगाजल से भगवान शिव या शिवलिंग का जलाभिषेक करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। यही कारण है कि सावन के महीने में कावड़िए हर की पौड़ी से गंगाजल लाकर भगवान शिव को अर्पित करते हैं। इसलिए इस महीने में घर में गंगाजल जरूर लाना चाहिए।

---विज्ञापन---

त्रिशूल

भगवान शिव का शस्त्र त्रिशूल है और वे इसे धारण करते हैं। कहा जाता है कि जिस घर में भगवान शिव का त्रिशूल होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती। सावन के पहले सोमवार को आप चांदी का त्रिशूल लाकर घर के मंदिर में रख सकते हैं। चांदी के स्थान पर तांबें का त्रिशूल भी फायदेमंद साबित होता है।

रुद्राक्ष

रुद्राक्ष का सीधा संबंध भगवान शिव से है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के जहां आंसू गिरे वहां रुद्राक्ष पैदा हुआ। इसलिए सावन के महीने में रुद्राक्ष को घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

---विज्ञापन---

नाग-नागिन का जोड़ा

भोलेनाथ नाग-नागिन का आभूषण करते हैं। इसलिए सावन में चांदी या तांबे का नाग-नागिन का जोड़ा घर लाना बहुत ही शुभ होता है।

भगवान शिव भस्म अति प्रिय है

भगवान शिल को भस्म काफी प्रिय है। सावन में अपने घर भस्म जरुर लाएं। शास्त्रों के अनुसार। शिवलिंग पर भस्म चढ़ाने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 06, 2023 02:25 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola