Saturn Transit 2025: दास्य वृत्ति के कारक ग्रह शनि का शास्त्रों में खास महत्व है। शनि को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है, जो दुख, शोक, बीमारी और मृत्यु आदि के दाता भी हैं। शनि देव एक निश्चित अवधि के बाद नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसके कारण 12 राशियों के जीवन में बदलाव आता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 2 मार्च 2025 को शाम 7 बजकर 20 मिनट पर शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद से निकलकर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तृतीय पद में गोचर करेंगे। 29 मार्च 2025 को देर रात 11 बजकर 1 मिनट तक शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तृतीय पद में ही मौजूद रहेंगे। चलिए जानते हैं शनि के इस गोचर से मार्च में किन तीन राशियों का भाग्योदय हो सकता है।
पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का महत्व
शास्त्रों में पूर्वाभाद्रपद को शुभ फल प्रदान करने वाला नक्षत्र माना जाता है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति साहसी होते हैं, जो दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र को 4 चरणों में विभाजित किया गया हैं, जिनका अपना महत्व और खासियत है।
ये भी पढ़ें- Numerology: किस साल शादी करना रहेगा शुभ? मूलांक से ऐसे लगाएं पता
शनि किन 3 राशियों का चमकाएंगे भाग्य?
मेष राशि
मार्च का महीना मेष राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन हो सकता है। इसके अलावा सैलरी बढ़ने की भी पूरी संभावना है। वहीं जिन जातकों की खुद की दुकान है, उनके मुनाफे में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। परिवार में नए मेहमान के आने से खुशियों का आगमन होगा। जिन जातकों की आयु 40 से 80 के बीच है, उनको इस महीने कोई रोग होने की संभावना नहीं है।
तुला राशि
शनि देव की कृपा से छात्रों को भय से मुक्ति मिलेगी और वो साहसी बनेंगे। दुकानदारों को नए ऑर्डर मिलेंगे, जिससे मुनाफा बढ़ेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए मार्च का महीना मेष राशि के लोगों के लिए शुभ है। युवाओं की किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो करियर में आगे बढ़ने में उनकी मदद करेगा। कारोबारी वर्ग अपने नाम पर नई संपत्ति खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मार्च का महीना आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कारोबारियों को सही जगह पर निवेश करने से धन लाभ होगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। घर में जल्द ही कोई शुभ कार्य हो सकता है। दुकानदार अपने नाम पर बाइक खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: चंद्र की कृपा से 3 राशियों को मिलेगा सोलमेट, वैलेंटाइन डे से पहले 1 का टूटेगा रिश्ता!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
19 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines