Saturn Transit 2025: दुख, बीमारी, शोक और मृत्यु के दाता शनि को शास्त्रों में कर्मफल और न्याय का देवता माना गया है, जो करीब ढाई साल बाद राशि परविर्तन करते हैं। हालांकि इस लंबी अवधि के बीच दो से तीन बार शनि का नक्षत्र परिवर्तन हो जाता है। शनि के राशि गोचर, वक्री और मार्गी चाल का जितना गहरा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ता है, उतना ही असर नक्षत्र परिवर्तन का देश-दुनिया पर देखने को मिलता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर 2025 को देर रात 09:49 मिनट पर शनि देव देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में कदम रखेंगे। शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों के जातकों का तनाव बढ़ेगा, तो कुछ को परेशानियों से राहत मिलेगी। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के ऊपर शनि के इस गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
शनि बढ़ाएंगे इन 3 राशियों का तनाव!
मेष राशि
शनि गोचर के कारण मेष राशि के जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। कारोबारियों की कोई जरूरी डील अटक सकती है, जिसके कारण उन्हें आर्थिक नुकसान होगा। वहीं जो लोग किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस बार सफलता मिलने की संभावना बहुत कम है। दंपत्ति के रिश्तों पर शनि गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आए-दिन जीवनसाथी और घरवालों से अनबन होने की संभावना है। वहीं जिन जातकों की आयु 60 से 90 के बीच है, उन्हें पेट में कोई तकलीफ हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Shani Gochar: 7 महीने बाद शनि करेंगे देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!
कुंभ राशि
कर्मफल दाता शनि के गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण कुंभ राशि के जातकों के खर्चों में वृद्धि होगी। किसी भी जगह निवेश करना इस समय बिजनेसमैन के लिए सही नहीं रहेगा। भारी नुकसान होने की संभावना है। शादीशुदा जातकों के पारिवारिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होंगी। किसी पुरानी बात पर घरवालों के बीच अनबन हो सकती है। उम्रदराज जातक सिरदर्द के कारण लंबे समय तक परेशान रहेंगे।
मीन राशि
शनि का नक्षत्र परिवर्तन करना मीन राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। पुराने निवेश से कारोबारियों को नुकसान होगा, जिसके कारण वो मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य होने वाला है, तो उसमें रिश्तेदारों के कारण समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं जिन जातकों की आयु 70 से 90 के बीच है, उन्हें पुरानी बीमारी का दर्द एक बार फिर परेशान करेगा।
ये भी पढ़ें- Numerology: किस साल शादी करना रहेगा शुभ? मूलांक से ऐसे लगाएं पता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines