ज्योतिष में शनि ग्रह की चाल में बदलाव को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि ग्रह ने बीते 29 मार्च को मीन राशि में गोचर किया है। शनि जब मीन राशि में गोचर कर रहे तब वे अस्त अवस्था में थे। शनि बीती 28 फरवरी की शाम 7 बजकर 6 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त हुए थे। वे अस्त अवस्था में ही मीन में गोचर कर गए थे।
शनि अब 9 अप्रैल 2025 की सुबह 5 बजकर 3 मिनट पर मीन राशि में ही उदय हो गए हैं। शनि के उदय होने के 5 राशि वालों का गोल्डन पीरियड शुरू होने वाला है। शनि के उदय होने से इन राशि वालों के जीवन में बहार आएगी। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए शनि का उदय होना अच्छा रहने वाला है।
वृषभ राशि
इस राशि वालों के लिए शनि का मीन राशि में उदय बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाला है। लंबे समय से करियर में जो ठहराव महसूस हो रहा था, उसमें अब गति आने लगेगी। प्रमोशन, सैलरी इनक्रीमेंट या नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं। वर्कप्लेस पर आपके काम की सराहना होगी और लोग आपकी लीडरशिप को पहचानेंगे। जिन लोगों ने हाल ही में कोई प्रोजेक्ट शुरू किया है, उन्हें अब बेहतर रिजल्ट्स मिलने लगेंगे। आर्थिक रूप से भी यह समय स्थिरता देने वाला रहेगा और पुराने निवेश लाभ देना शुरू कर देंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला होगा। शनि का उदय आपके जीवन के उन क्षेत्रों में असर डालेगा, जहां पिछले कुछ समय से अड़चनें आ रही थीं। अब किस्मत आपका साथ देने लगेगी और जिन कार्यों को आप काफी समय से टालते आ रहे थे, वे भी अब पूरे हो सकते हैं। उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा, आध्यात्मिक खोज या किसी गुरु से मार्गदर्शन मिलने की संभावनाएं भी बनेंगी। भाग्यचक्र अब आपके पक्ष में घूमेगा और आप खुद को पहले से ज्यादा आत्मविश्वासी महसूस करेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि का मीन राशि में उदय रिश्तों और आर्थिक मामलों में स्थिरता लेकर आएगा। यदि हाल के महीनों में पर्सनल लाइफ में कोई उलझन चल रही थी या पार्टनरशिप में किसी तरह का कन्फ्यूजन था, तो अब चीजें क्लियर होने लगेंगी। बिजनेस में भी समझदारी से लिए गए फैसले अब रंग लाएंगे और नई संभावनाएं बनेंगी। आपकी सोच में परिपक्वता आएगी और आप लंबे समय के लिए प्लानिंग करने लगेंगे। यह समय रिलेशनशिप को भी मजबूती देगा और आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय आत्मबल को बढ़ाने और मेहनत का फल मिलने का है। पिछले कुछ समय से जो प्रयास आप लगातार कर रहे थे, अब उनके नतीजे मिलेंगे। यह वह समय है जब आप अपने विचारों को खुलकर रख पाएंगे और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। करियर में बेहतर पोजीशन, पब्लिक इमेज में सुधार और घर-परिवार में आपकी भूमिका पहले से अहम बन सकती है। इस दौरान आपकी सोच में स्थिरता आएगी और आप ज्यादा मैच्योर निर्णय ले पाएंगे।
मीन राशि
आपके लिए तो यह समय बेहद खास है क्योंकि शनि आपकी ही राशि में उदय हो रहे हैं। यह आपके जीवन के हर क्षेत्र में बदलाव और ग्रोथ लाने वाला समय होगा। आपकी पर्सनालिटी में एक नया आत्मविश्वास दिखाई देगा। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे, और आप अपने गोल्स को लेकर और ज्यादा फोकस्ड हो जाएंगे। कुछ लोगों को इस दौरान करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है या कोई ऐसा बदलाव हो सकता है जो आपकी पूरी दिशा बदल दे। मानसिक रूप से भी आप खुद को पहले से मजबूत और स्थिर महसूस करेंगे। यह एक तरह से आपके जीवन में पूरी तरह से नयापन लाने वाला समय होगा, जिसमें पुराने डर और असमंजस पीछे छूट जाएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines