Vipreet Rajyog 2025: 28 नवंबर को शनि मीन राशि में मार्गी होकर बनाएंगे विपरीत राजयोग, इन 3 राशियों को होगा लाभ

Vipreet Rajyog 2025: शनि ग्रह नवंबर के आखिरी में 28 तारीख को मीन राशि में मार्गी होने वाले हैं. शनि ग्रह के मीन राशि में मार्गी होने से विपरीत राजयोग बनेगा. यह राजयोग तीन राशि जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं.

Vipreet Rajyog 2025

Vipreet Rajyog 2025: न्यायधीश शनि ग्रह रााशि जातकों को उनके कर्मों के अनुसार, फल देते हैं. शनि ग्रह 138 दिनों से मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं. अब शनि ग्रह 28 नवंबर 2025 मीन राशि में मार्गी होंगे. शनि की चाल में परिवर्तन से राशि जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. शनि के मार्गी होने से विपरीत राजयोग का निर्माण होगा. शनि के मार्गी होने से इन 3 राशियों के जातकों को खूब लाभ मिलेगा. चलिए जानते हैं कि, नवंबर में शनि के मार्गी होने और विपरीत राजयोग बनने से किन राशि जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा

विज्ञापन

विपरीत राजयोग बनने से इन राशियों को होगा लाभ

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के चौथे भाव में शनि मार्गी होंगे. विपरीत राजयोग का आपके ऊपर सकारात्मक असर होगा. जो लोग व्यापार और कारोबार बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए अच्छा समय है आपको सफलता मिलेगी. आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है. आपका घर, मकान और गाड़ी खरीदने का सपना पूरा होगा.

विज्ञापन

सिंंह राशि

विज्ञापन

सिंह राशि के 8वें भाव में शनि मार्गी होंगे. सिंह राशि को शनि के मार्गी होने से लाभ होगा. नौकरी पेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. आपके पद में उन्नति होगी. प्रमोशन होने से आपकी सैलरी भी बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानियां दूर होंगी.

मीन राशि

विज्ञापन

मीन राशि के लग्न भाव में शनि मार्गी होंगे. इस समय मीन राशि में ही शनि विराजमान हैं. शनि के मार्गी होने से मीन राशि वालों को लाभ मिलेगा. करियर के मामले में समय आपके अनुकूल होगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ