हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सर्व पितृ अमावस्‍या पर जरूर कर लें काले तिल से 4 महा उपाय, 7 पीढ़ियां रहेंगी खुशहाल

Sarva Pitru Amavasya 2023: सर्वपितृ अमावस्या पर काले तिल के उपाय से पितृ दोष दूर होते हैं। आइए जानते हैं खास उपाय।

विज्ञापन
Sarva Pitru Amavasya

Sarva Pitru Amavasya 2023: धार्मिक मान्यता के अनुसार, पितरों की नाराजगी का खामियाजा कई पीढ़ियों को भुगतना पड़ता है। पितृ देव की नाराजगी की वजह से परिवार में कलह, धन हानि, बीमारी, आर्थिक नुकासान, वंश वृद्धि ना होना इत्यादि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर पूर्वज प्रसन्न हों तो 7 पीढ़ियां तर जाती हैं। घर-परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। आर्थिक संकटों से नहीं जूझना पड़ता है। यही वजह है कि पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पितृ पक्ष में श्राद्ध (तर्पण-पिंडदान) किए जाते हैं। आइए जानते हैं सर्वपितृ अमावस्या पर किए जाने वाले काले तिल के उपायों के बारे में।

हिंदू पंचांग के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या इस साल 14 अक्टूबर को पड़ रही है। इस बार सर्वपितृ अमावस्या पर शनिवार का खास संयोग बन रहा है। ऐसे में यह दिन पितृ दोष से निजात पाने के लिए खास माना जा रहा है। ऐसे में इस दिन काले तिल के कुछ खास उपाय को करने से पितृ दोष समेत कई प्रकार के दोषों से मुक्ति मिल सकती है।

सर्वपितृ अमावस्या के उपाय

सर्वपितृ अमावस्या को महालया अमावस्या भी करते हैं। इस दिन काले तिल के उपाय करने से पितरों का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में सर्वपितृ अमावस्या के दिन जल में काले तिल मिलाकर पितरों के निमित्त तर्पण करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 15 नवंबर तक दोनों हाथों से पैसा बटोरेंगे 5 राशियों के जातक, जॉब-बिजनेस से होगी छप्परफाड़ कमाई

सर्वपितृ अमावस्या इस बार शनिवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में इस दिन जल में काले तिल मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देने से पितर तृप्त होते हैं, उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इसके अलावा इस उपाय को शनि की पीड़ा से भी राहत मिलती है।

विज्ञापन

सर्वपितृ अमावस्या के दिन शनिवार का खास संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन काले तिल का दान करने से पितरों की नाराजगी दूर होगी। साथ ही पतरों का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होगा। जिससे जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

सर्वपितृ अमावस्या पितरों की नराजगी को दूर करने के लिए सबसे शुभ अवसर होता है। इस दिन जल में काले तिल मिलाकर शनि देव के शिला रूप का अभिषेक करना अच्छा माना गया है। कहा जाता है कि इससे पितृदोष और शनि दोष से राहत मिलती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola