Saptahik Rashifal (10 to 16 Oct) : आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।
इस सप्ताह में गोचर ग्रह में राहु मेष राशि में मंगल वृष राशि में सूर्य बुध शुक्र कन्या राशि में केतु तुला राशि में शनि मकर राशि में तथा गुरु मीन राशि चलित रहेंगे। 10 अक्टूबर को सूर्य चित्र नक्षत्र में प्रवेश करेगा 13 अक्टूबर को शुक्र चित्र नक्षत्र 14 अक्टूबर को बुध ग्रह हस्त नक्षत्र में तथा 16 अक्टूबर को मंगल ग्रह मिथुन राशि मैं प्रवेश करेगा। शरद ऋतु तथा सूर्य दक्षिणायन है।
अभी पढ़ें – Karva Chauth 2022: करवा चौथ पर अविवाहित लड़कियां इस तरह रखें अपना व्रत, पाएं मनचाहा वर
दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal: (10 to 16 Oct) लेकर आए हैं।
ये सप्ताह विभिन्न राशि के जातकों के लिए किस तरह का होने वाला है, आइये जानते हैं…
मेष (Aries) लग्न राशिः
मेष लग्न वाले जातक का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ होगा इन को विनियोग तथा प्रतिभूतियों से भी लाभ होगा लेकिन पार्टनरशिप से हानि होगी। छोटे भाई बहनों पर प्रभाव बढ़ेगा तथा आपस में प्रेम भाव बढ़ेगा। जिनका विदेशी व्यापार है उसमें भी फायदा होगा तथा बढ़ेगा है। सेवा वाली को भी फायदा होगा। सेवा में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। जातक की संतान को प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी तथा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृष (Taurus) लग्न राशिः
वृष लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ होगा। जातक को सप्ताह में प्रशंसा की खबर मिलेगी। इन जातकों के संतान को प्रतियोगिताओं से लाभ नहीं होगा। जबकि साझीदारी व्यवसाय से लाभ होने के अवसर बनेंगे। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता में कुछ समस्या रहेगी। प्यार और रोमांस में समस्या रहेगी। जबकि जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेशी व्यापार अनुकूल होगा तथा नया संपर्क होगा।
मिथुन (Gemini) लग्न राशिः
मिथुन लग्न वाले जातकों को व्यापार तथा व्यवसाय से लाभ होगा। विनियोग तथा प्रतिभूतियों से भी लाभ होगा। इन जातकों की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। तथा प्यार और रोमांस में धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा विदेश जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
कर्क (Cancer) लग्न राशिः
कर्क लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अधिक अच्छा नहीं चलेगा नहीं अधिक लाभ होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ हो सकता है तथा पार्टनरशिप से भी लाभ नहीं होगा। वीकके मध्य में आय होने का योग बनेगा तथा अंत में खर्चा बढ़ सकता है। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी तथा प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह (Leo) लग्न राशिः
सिंह लग्न वाले जातकों को व्यापार तथा व्यवसाय से लाभ होगा। व्यापार बढ़ेगा लाभ होगा तथा पार्टनरशिप से भी इनको फायदा होगा जबकि विनियोग तथा प्रतिभूतियां से लाभ के स्थान पर हानि होने की संभावना रहेगी। जातक की पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर में शांति का माहौल रहेगा तथा धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। जातक जो सेवा में उनको मानसिक चिंता बढ़ सकती हैं लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा। जातक की संतान को प्रतियोगिता की परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या (Virgo) लग्न राशिः
कन्या लग्न वाले जातकों का व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूतियों से लाभ नहीं होगा। यही स्थिति पार्टनरशिप में रहेगी। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी समस्या रहेगी। जातक की कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
तुला (Libra) लग्न राशिः
तुला लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूतियों से भी फायदा होगा। पार्टनरशिप व्यापार में भी फायदा होगा। मित्रों के प्रति शंतोष बढ़ेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य अधिक अच्छा नहीं रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio) लग्न राशिः
वृश्चिक लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूतियों से भी लाभ होगा। जातक का स्थान परिवर्तन नहीं होने का योग बनेगा जबकि शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। जातक ड्रिंक पदार्थों का सेवन नहीं करें। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु (Sagittarius) लग्न राशिः
धनु लग्न वाले जातकों को व्यापार तथा व्यवसाय से तो लाभ होगा लेकिन विनियोग और प्रतिभूति उसे लाभ नहीं होगा। जो जातक सेवा में उनका स्थान परिवर्तन हो सकता है। पार्टनर से व्यवसाय में लाभ की जगह लॉस होने की संभावना बनेगी। जातक की संतान को प्रतियोगिता की परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी धोखा होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर (Capricorn) लग्न राशिः
मकर लग्न वाले जातकों का व्यापार अधिक अच्छा नहीं चलेगा। कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूतियों से लाभ हो सकता है तथा पार्टनरशिप से भी लाभ हो सकता है। जातक के घर में नया वाहन आ सकता है। सुख शांति का वातावरण रहेगा। जबकि जातक की संतान को परीक्षा में सफलता होगी। प्यार तथा रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कुम्भ (Aquarius) लग्न राशिः
कुंभ लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूतियों से लाभ होगा। जबकि पार्टनरशिप में भी फायदा होने के अवसर बनेंगे। घर में माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन (Pisces) लग्न राशिः
मीन लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ होगा। सप्ताह के प्रारंभ में इनको विनियोग तथा प्रतिभूतियों से भी लाभ हो सकता है तथा साझेदारी व्यवसाय से भी फायदा नहीं होगा। जो सेवा में है उनका स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। जातक की अपने कुल अथवा कुटुंब में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक की यात्रा का योग बनता है तथा धर्म के प्रति अधिक भावना जागृत होगी। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में अधिक समस्या नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
10 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines