Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Saptahik Rashifal, 6 to 12 March 2023 : आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।
इस सप्ताह गोचर ग्रहों में राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में, बुध मकर राशि में, सूर्य शनि तथा शुक्र कुंभ राशि में और गुरु मीन राशि में चलित रहेंगे। 7 मार्च को बुध मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसी दिन शुक्र पू भद्र नक्षत्र में प्रवेश लेगा। 8 मार्च को गुरु उभद्र नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश लेगा। सूर्य भी उ भद्र नक्षत्र में संचालित होगा। वसंत ऋतु तथा सूर्य उत्तरायण है।
दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal, 6 to 12 March 2023) लेकर आए हैं।
मेष लग्न वाले जातक का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा, हालांकि लाभ अधिक नहीं होगा। इन जातक को विनियोग तथा प्रतिभूति से फायदा नहीं मिलेगा। पार्टनरशिप में धोखा हो सकता है। सप्ताह के अंत में यात्रा का योग बनेगा। संतान को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। जातक को प्यार तथा रोमांस में भी पछतावा होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। मानसिक पीड़ा अधिक रहेगी।
वृष लग्न वाले जातक को व्यापार तथा व्यवसाय से फायदा नहीं होगा। वहीं विनियोग तथा प्रतिभूति से फायदा होगा। नौकरी जो करते हैं उन्हें भी सफलता नहीं मिलेगी। दो काम अच्छे तो दो काम खराब, कुल मिलाकर स्थिति बराबर होगी। खर्चा अधिक होगा जबकि आमदनी कम होगी। घर में खुशियां बढ़ेगी। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा लेकिन परेशानियों के साथ कुछ लाभ भी होगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। पड़ोसी से अच्छे संबंध रहेगा तथा घर में सुख शांति होगी। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना अधिक होगी। प्यार तथा रोमांस में सफलता नहीं मिलेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क लग्न वाले जातक का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा। कई तरह की परेशानियां आएगी है और लाभ भी नहीं होगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति में फायदा हो सकता है। छोटे भाई का सहयोग मिलेगा और धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी सफल रहेंगे। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह लग्न के जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय सामान्य चलेगा। ना अधिक लाभ और न ही हानि। इनको विनियोग तथा प्रतिभूति से फायदा का योग बनेगा। जबकि साझेदारी या पार्टनरशिप में फायदा नहीं है। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में आपस में विरोध बना रहेगा।
कन्या लग्न वाले जातक का विदेशी व्यापार तथा व्यवसाय अधिक अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। व्यापार तथा व्यवसाय भी अच्छा चलेगा। जो सेवा में अथवा नौकरी करते हैं उनको भी फायदा होगा। उनको नए पद की प्राप्ति हो सकती है तथा पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। जातक की संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला लग्न वाले जातक को व्यापार तथा व्यवसाय में कोई समस्या नहीं है। अच्छा चलेगा तथा लाभ भी होगा। जो नौकरी में हैं उनको भी फायदा होगा। दंपत्य जीवन इतना अच्छा नहीं चलेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा। संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी बहुत परेशानी रहेगी।
वृश्चिक लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय सामान्य चलेगा। बहुत लाभ नहीं होगा ना हानि भी नहीं होगी। इनको विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होगा। जो सेवा में उनका स्थान परिवर्तन का योग बनता है। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस का अवसर मिलेगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
धनु लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा. व्यापार में नए-नए अवसर आएंगे। उनको विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। नौकरी वालों को फायदा होगा। उनको पदोन्नति का अवसर मिलेगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी परेशानी रहेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर लग्न वाले जातक का व्यापार तथा व्यवसाय अधिक अच्छा नहीं चलेगा और लाभ भी नहीं होगा। इनको विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ नहीं होगा। जो नौकरी करते उनको लाभ होगा और यात्रा करनी पड़ सकती ह। संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता मिलेगी तथा प्यार और रोमांस मैं भी सफल रहेंगे। जातक का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा इन्हें विनियोग तथा प्रतिभूति से भी फायदा होगा। भाई-बहन में समझ का अभाव रहेगा। विदेशी व्यापार से फायदा का योग बनेगा। जातक के संतान को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी सफल रहेंगे। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ के योग बनेंगे। जबकि इनको विनियोग तथा प्रतिभूति से फायदा नहीं होगा। पार्टनरशिप से पूर्ण फायदा होगा। पार्टनरशिप होने के योग बनेंगे। यात्रा का योग बन रहा है। हो सकता है विदेश यात्रा हो। ससुराल में आकस्मिक घटना घटित हो सकती है। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।