Saptahik Rashifal, 5 to 11 December 2022: वृष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों का चमकेगा भाग्य, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Saptahik Rashifal, 5 to 11 December 2022: आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।
इस सप्ताह (Saptahik Rashifal) गोचर के रूप में राहु मेष राशि में, मंगल वृष राशि में, केतु तुला राशि में, सूर्य तथा शुक्र वृश्चिक राशि में, बुध धनु राशि में, शनि मकर राशि में तथा गुरु मीन राशि में चलित रहेंगे। 5 दिसंबर को शुक्र मूलनक्षत्र तथा धनु राशि में प्रवेश करेगा तथा 11 दिसंबर को बुध रोशन पूसा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। हेमंत शिशिर ऋतु तथा सूर्य दक्षिणायन है।
दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal, 5 to 11 December 2022 ) लेकर आए हैं।
मेष लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ होगा। लेकिन विनियोग तथा प्रतिभूति में लाभ नहीं होगा। साझेदारी में भी हानि होने की संभावना रहेगी। संचित कोष में भी बढ़ने की संभावना रहेगी। पड़ोसियों से संबंध अच्छे रहेंगे। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपमान होने की संभावना है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृष लग्न के जातक का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा रहेगा। व्यापार और विनियोग प्रतिभूति में लाभ होगा। लेकिन साझेदारी व्यवसाय में लाभ नहीं होगा और आपस में संदेह बना रहेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार तथा रोमांस में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कर्म क्षेत्र में सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अधिक अच्छा नहीं चलेगा। विनियोग प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। लेकिन जो जातक सेवा में हैं उन्हें लाभ होगा। इस सप्ताह जातक का खर्चा अधिक होगा। विदेश से धन आगमन की संभावना बनी रहेगी। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा। इसमें समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। विनियोग तथा प्रतिभूति में फायदा हो सकता है। जातक सेवा में हैं उनको सेवा के दौरान भी कोई फायदा नहीं होगा। अनावश्यक यात्रा का योग बनेगा। छोटे भाई बहनों को भी सफलता नहीं मिलेगी। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में असफलता का सामना करना पड़ेगा। प्रेम तथा रोमांस में समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें
सिंह लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अधिक लाभ नहीं होगा। विनियोग और प्रतिभूति में फायदा होगा। जो जातक सेवा में हैं उन्हें लाभ होगा और उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा नहीं रहेगा। भाई बहनों में भी आपस में कोई अच्छे समझ नहीं होंगे। जातक के मन में कोई धार्मिक यात्रा करने का विचार आएगा। भाग्य वृद्धि होगी। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और उन्हें लाभ भी होगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति में लाभ नहीं होगा। जातक को साझेदारी में सफलता मिलेगी और लाभ होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में सफल होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सफल रहेगा।
तुला लग्न वाले जातकों का व्यापार और व्यवसाय अच्छा चलेगा तथा लाभ भी होगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति में लाभ नहीं होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। ध्यान रखें जातक के शारीरिक चोट लग सकती है।
वृश्चिक लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और उन्हें लाभ भी होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूति में भी फायदा होगा। जबकि पार्टनर से साझेदारी में फायदा नहीं होगा। जो जातक सेवा में है उनका सेवा में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पलायन हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी सफलता नहीं मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है। संतान को सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें
धनु लग्न वाले जातक का व्यापार तथा व्यवसाय सामान्य चलेगा आर अधिक लाभ नहीं होगा। जबकि इनको विनियोग तथा प्रतिभूतियों में फायदा नहीं होगा। सेवा में जो जातक में उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है और उनको प्रमोशन मिल सकता है। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर लग्न वाले जातक का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। पड़ोसियों से मधुरता बनी रहेगी। छोटे-भाई बहन सब प्रेम से रहेंगे। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में ही समस्या रहेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा
कुंभ लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय सामान्य चलेगा और सामान्य ही लाभ होगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति में इन्हें फायदा होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्य का योग बनता है।
मीन लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति में इन्हें फायदा नहीं होगा। छोटे भाई बहनों में जातक का प्रभाव बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर का वातावरण भी अच्छा रहेगा और पड़ोसियों से अच्छे संबंध रहेंगे। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी सफलता रहेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: