Pankaj Mishra
Read More
Saptahik Rashifal, 23 to 29 Jan 2023 : आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।
इस समय राहु मेष राशि में, मंगल वर्ष राशि में, केतु तुला राशि में, बुध धनु राशि में, सूर्य मकर राशि में, शनि तथा शुक्र कुंभ राशि में, गुरु मीन राशि में चलित रहेंगे। 26 जनवरी को पंचमी अबूझ मुहूर्त है। 27 जनवरी को शुक्र शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। शिशिर ऋतु है तथा सूर्य उत्तरायण।
दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal, 23 to 29 Jan 2023) लेकर आए हैं।
मेष लग्न वाले जातकों को इस सप्ताह अच्छा लाभ होगा। व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी वाले जातकों को भी फायदा होगा। आरामदायक वस्तु का क्रय भी हो सकता है। विनियोग तथा प्रतिभूति हैं से भी लाभ होगा। विदेश यात्रा का भी योग बनता है। संतान को अथवा स्वयं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में अवसर मिलेगा। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृष लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा तथा उनको लाभ भी होगा। विनियोग तथा प्रतिभूति से भी लाभ होगा। जो जातक अपने मित्रों से धन लेना चाहते हैं अथवा जिन्होंने उधार दे रखे हैं उनको वसूली के अवसर मिलेंगे धन प्राप्ति होगी। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मिथुन लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय बहुत ज्यादा अच्छा नहीं चलेगा और अधिक लाभ भी नहीं होगा। इनको विनियोग तथा प्रतिभूति से फायदा नहीं होगा, जबकि पार्टनरशिप से लाभ होगा। इन जातकों के संतान को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता नहीं मिल पाएगी। अभी थोड़ी समस्या रहेगी। प्यार तथा रोमांस में भी समस्या और चिकित्सा पर खर्चा होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ।
कर्क लग्न वाले को व्यवसाय तथा व्यापार में सफलता नहीं मिलेगी। कई समस्याएं आएंगी। विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ हो सकता है। जबकि पार्टनरशिप में भी लाभ नहीं होगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस एक तरफ रहेगा। जातक स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा। इनको विनियोग तथा प्रतिभूति तथा पार्टनरशिप से फायदा का योग बनेगा। यात्रा का योग बनता है। हो सकता है की धार्मिक यात्रा हो। जातक अथवा संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।
कन्या लग्न वाले का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और अच्छा लाभ होगा। इन्हें विनियोग तथा प्रतिभूति से फायदा नहीं होगा। जबकि पार्टनरशिप से फायदा होगा। जो जातक सेवा में है या नौकरी करते हैं उन्हें फायदा अधिक होगा। यात्रा का योग बनता है लेकिन यात्रा के दौरान सावधानी से वाहन चलाना है। अन्यथा शारीरिक चोट लगने की संभावना रहेगी। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में मुश्किल रहेगी। प्यार और रोमांस में भी समस्या रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।
तुला लग्न वाले जातक का व्यापार तथा व्यवसाय सामान्य चलेगा तथा सामान्य लाभ होगा। इन्हें विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होगा, जबकि पार्टनरशिप लाभ नहीं होगा। प्यार तथा रोमांस में आंशिक सफलता मिलेगी। जबकि संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता होगी।
वृश्चिक लग्न वाले जातक का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी अधिक होगा। इनका विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होने का योग बनेगा। जबकि की पार्टनरशिप में धोख हो सकता है। दंपति सुख में भी खटपट रहेगी तथा नौकरी वालों का ट्रांसफर हो सकता है। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता तथा प्यार और रोमांस में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
इस लग्न वालों व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ होगा। इसके साथ ही पार्टनरशिप से भी फायदा होगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति से फायदा नहीं होगा। नौकरी वाले को फायदा होगा अथवा पद की प्राप्ति होगी। संतान को प्रतियोगी परीक्षाओं में समस्या रहेगी। प्यार तथा रोमांस में समस्या रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा चलेगा अच्छा होगा।
मकर लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा। इन्हें विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होगा। जबकि पार्टनरशिप से भी लाभ नहीं होगा। पड़ोसी से अच्छे संबंध रहेंगे तथा घर में सुख शांति रहेगी। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और फायदा होगा। इन्हें विनियोग तथा प्रतिभूति से भी फायदा होगा। भाइयों में इतना अच्छा समझ नहीं होगी तथा पड़ोसी से भी संबंध अच्छे नहीं होंगे। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लगी वाले का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा तो फायदा भी अच्छा होगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ नहीं होगा। विदेशी व्यापार से भी लाभ की संभावना होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जातक को सेकंड रोमांस में अथवा पुनर्विवाह में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी आशिक सफलता मिलेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।