Saptahik Rashifal, 12 to 18 December 2022: मेष, कन्या, तुला समेत 5 राशि वाले होंगे मालामाल, यहां पढ़ें अपना साप्ताहिक राशिफल
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Saptahik Rashifal, 12 to 18 December 2022: आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।
इस सप्ताह (Saptahik Rashifal) इस सप्ताह गोचर ग्रह में मेष राशि में राहु वृष राशि में मंगल तुला राशि में केतु वृश्चिक राशि में सूर्य धनु राशि में शुक्र का बुध मकर राशि में शनि तथा मीन राशि में गुरु चलित रहेंगे। 14 दिसंबर को शनि ग्रह घनिष्ठा नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश लेगा तथा 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि मूल नक्षत्र में प्रवेश करेगा इसी दिन शुक्र पूसा नक्षत्र में प्रवेश लेगा। सूर्य दक्षिणायन तथा हेमंत शिशिर ऋतु है।
दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal, 12 to 18 December 2022) लेकर आए हैं।
मेष लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और अच्छा लाभ होगा। इन जातकों के घर में मांगलिक कार्य का भी योग बनता है। विनियोग तथा प्रतिभूति में लाभ नहीं होगा। पार्टनरशिप में भी नुकसान होगा। विदेशी व्यापार में लाभ के योग बनते हैं। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का योग बनता है। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
इस लग्न वाले जातकों जीवन अच्छा चलेगा। हालांकि सामान्य से अधिक लाभ अधिक नहीं होगा। जातक को विनियोग प्रतिभूति से लाभ होने के अवसर मिलेंगे। पार्टनरशिप में भी लाभ होगा। जातक को मकान क्रय करने अथवा नए वाहन क्रय करने का योग भी बनेगा। घर में कन्या के कारण खुशी प्राप्त होगी। जातक को तथा उसकी संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। जातक को विनियोग तथा प्रतिभूति से अधिक लाभ नहीं होगा। पार्टनरशिप में भी अधिक लाभ की कम संभावना। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में समस्या रहेगी जबकि पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनेंगे। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा और नहीं अधिक लाभ होगा। दूसरे व्यापारी धोखा देने का प्रयास करेंगे। पार्टनरशिप में भी अधिक लाभ नहीं होगा विनियोग और प्रतिभूति सामान्य लाभ होगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस में धोखा होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें
सिंह लग्न वाले जातकों को लाभ के स्थान पर व्यापार और व्यवसाय में नुकसान होगा। जबकि विनियोग तथा प्रतिभूति में लाभ होने के योग बनेंगे तथा साझेदारी में भी फायदा होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। जातक को प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी अच्छा होगा। इन जातकों को विनियोग तथा प्रतिभूति में लाभ नहीं होगा। पार्टनरशिप में लाभ होगा तथा विदेशी व्यापार का अवसर प्राप्त होगा। जातक के संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में भी आंशिक रूप से सफल होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय सामान्य चलेगा और सामान्य लाभ होगा। इन जातक को विनियोग तथा प्रतिभूति से लाभ होगा जबकि पार्टनरशिप में नुकसान होगा। संतान को अथवा जातक को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और फायदा भी होगा। इन जातकों का विनियोग तथा प्रतिभूति में भी लाभ के अवसर बनेगा। जबकि साझेदारी से नुकसान का योग बनेगा। जो जातक सेवा में हैं उनके स्थान परिवर्तन के योग बनते दिख रहे हैं। जातक के घर में मांगलिक कार्य का योग बनता है। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार और रोमांस का भी अवसर प्राप्त होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
बाकी राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें
धनु लग्न वाले जातकों को तथा व्यवसाय में सफलता हासिल होगी। जबकि इन को विनियोग तथा प्रतिभूतियों में सफलता नहीं होगी। इनको साझेदारी से भी फायदा होगा। जो सेवा में हैं उनको नए पद की प्राप्ति हो सकती है। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी। प्यार और रोमांस में भी सफल नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा।
मकर लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा नहीं अधिक लाभ होगा जबकि इन्हें विनियोग तथा प्रतिभूतियों से लाभ होगा। साझेदारी से भी फायदा होगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी तथा प्यार और रोमांस में धोखा हो सकता है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अधिक अच्छा नहीं चलेगा। न ही अधिक लाभ होगा। जबकि इन्हें विनियोग तथा प्रतिभूति में लाभ होगा और पार्टनरशिप में भी फायदा होगा। इस सप्ताह यात्रा का योग बन रहा है। जातक की संतान को भर्ती की परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन लग्न वाले जातकों को व्यापार तथा व्यवसाय में सफलता हासिल होगी और फायदा भी होगा। विनियोग तथा प्रतिभूतियों में भी लाभ होगा और पार्टनरशिप में भी फायदा होगा। कन्या संतान को सफलता हासिल होगी तथा प्रसन्नता होगी। घर में मांगलिक कार्य का योग भी बन रहा है। संतान को प्रतियोगी की परीक्षा में सफलता संदिग्ध है। प्यार और रोमांस में भी सफलता मिलेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छोटे भाइयों में आपस में प्रेम और स्नेह बना रहेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: