Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Saptahik Rashifal, 10 to 16 April : आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। लोगों के मन में ये जिज्ञासा भी होती है कि ये सप्ताह उनके लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।
इस सप्ताह गोचर ग्रह में बुध शुक्र ग्रह मेष में, शुक्र वृष राशि मंगल ग्रह मिथुन राशि में, केतु ग्रह तुला शनि ग्रह कुंभ राशि में तथा सूर्यगुरु मीन में चलित रहेंगे। 14 अप्रैल को सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करेगा। राहु और बुध से अपना योग बनाएगा। बसंत ऋतु तथा सूर्य उत्तरण उत्तरी है।
दरअसल हमारे जीवन में राशि के हिसाब से दिन, महीना और साल की तरह सप्ताह का भी खास असर पड़ता है। सप्ताह में सात दिन होते हैं, ऐसे ग्रहों की दशा और गोजर बदलने की प्रबल संभावना रही है। इन ग्रहों के कारण नौकरी, बिजनेस, सेहत, लेन-देन, निवेश और प्रॉपर्टी संबंधी बड़े फैसले और बदलावा भी होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन। इस सप्ताह किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार, हर वर्ग के लिए और हर राशि वालों के लिए ज्योतिष शोधकर्ता डॉ. एम एस लालपुरिया विस्तार से सप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal, 10 to 16 April 2023 ) लेकर आए हैं।
मेष लग्न वालों का यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इसमें सप्ताह के मध्य में सूर्य लग्न में आकर सब समस्या दूर करेगा। व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा तथा लाभ की प्राप्ति होगी। विनियोग तथा प्रतिभूति से धन की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा होने का योग बनेगा। जातक के भाइयों में सहयोग रहेगा और शत्रु को निराशा मिलेगी। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। जातक को प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृष लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ की प्राप्ति होगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विदेशी व्यापार से आय बढ़ेगी। सत्ता स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी तथा घर में मांगलिक कार्य भी होगा। जो नौकरी करते हैं वह सावधानी से रहे। क्योंकि जेल हो अथवा षड्यंत्र का शिकार हो सकता है, यह योग बनेगा। विनियोग से फायदे नहीं होगा। जातक का स्वस्थ और हेल्थ कंडीशन अच्छा नहीं रहेगा।
मिथुन लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय सामान्य चलेगा और लाभ भी अधिक नहीं होगा। इनको हर जगह से सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष में शुभ समाचार मिलेगा तथा पार्टनरशिप में भी फायदा होगा। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और प्रेम प्रसंग सफल होंगे। जातक के स्वभाव में परिवर्तन आएगा। अधिक गुस्सा आएगा। स्वस्थ अच्छा रहेगा।
कर्क लग्न वाले जातकों का व्यापार तथा व्यवसाय अधिक अच्छा नहीं चलेगा। फायदे के स्थान पर हानि हो सकती है। इनको विनियोग तथा प्रतिभूति से फायदा होगा। घर पर वाहन आदि आने के योग बन रहे हैं। भाइयों पर खर्चा होने का योग बनता है। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग में कोई समस्या नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और फायदा भी होगा। इनको विनियोग तथा प्रतिभूति से फायदा नहीं होगा। धोखा हो सकता है। घर में सुख शांति रहेगी तथा संतान को सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग में एकतरफा हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा और अधिक लाभ होगा। इनको विनियोग से भी कोई फायदा नहीं है। पड़ोस में झगड़ा हो सकता है सावधान रहें। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और प्रेम प्रसंग में भी सफलता मिलेगी। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
तुला लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। इनको विनियोग से फायदा हो सकता है। पार्टनरशिप में फायदा नहीं है। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी रहेगी। नौकरी वाले को पद की प्राप्ति या प्रमोशन का योग बनता है। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।
वृश्चिक लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ होगा। इनको विनियोग तथा प्रतिभूति फायदा होगा। जातक का मन विचलित अथवा दुखी रहेगा। नौकरी वालों का यह समय अच्छा रहेगा। बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग में भी सफल रहेंगे। घर में मांगलिक कार्य होने का योग बनेगा। जातक का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
धनु लग्न वालों को व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और लाभ भी होगा। इनको विनियोग से भी फायदा होगा। विदेशी व्यापार में फायदा होगा और विदेश भ्रमण हो सकता है। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलेगी और नहीं प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर लग्न वालों का व्यापार और व्यवसाय अच्छा नहीं चलेगा और फायदा भी नहीं होगा। विनियोग और प्रतिभूति से फायदा नहीं होगा। विदेश यात्रा का योग बनेगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग में भी सफल रहेंगे। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ लग्न वालों का व्यापार तथा व्यवसाय अच्छा चलेगा और अधिकारियों सहयोग मिलेगा। इनकम बढ़ेगी। इनको विनियोग तथा प्रतिभूति से फायदा होगा। जो सेवा क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनको महिला मित्र से फायदा होगा। संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग में भी सफल रहेंगे। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन लग्न वालों का व्यापार और व्यवसाय अधिक अच्छा नहीं चलेगा। जबकि सामान्य गतिविधि चलती रहेगी। धार्मिक यात्रा का योग बनता है। इस संबंध में जातक अपने आप को स्वतंत्र महसूस करेगा। पुत्र और पुत्री को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। जातक जितना अपेक्षा करता है उतना सहयोग नहीं मिलेगा। प्रेम प्रसंग में कोई समस्या नहीं है। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जातक की प्रसिद्धि बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।