Saphala Ekadashi Ke Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार आज सोमवार को सफला एकादशी का शुभ योग बन रहा है। आज सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी है। ऐसे में जिस भी कार्य को किया जाएगा, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। जानिए ऐसे कुछ उपायों के बारे में जो आपका भाग्य बदल कर आपकी सभी इच्छाओं को पूर्ण करेंगे।
आज सोमवार को एकादशी पर करने चाहिए ये उपाय (Saphala Ekadashi Ke Upay)
यह भी पढ़ेंः अशुभ नहीं शुभ होता है 13 का अंक, नए काम स्टार्ट करने के लिए इससे बढ़िया मुहूर्त नहीं होता
- शास्त्रों में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित किया गया है। इस बार सोमवार के साथ ही सफला एकादशी भी आ रही है। प्रख्यात ज्योतिषी एम.एस. लालपुरिया के अनुसार, ऐसे में यदि भगवान शिव का गंगाजल और बिल्व पत्र से अभिषेक किया जाए तो निश्चित रूप से भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।
- सोमवार को आने वाली एकादशी के दिन यदि विष्णु भगवान की पूजा करें। इसके साथ ही भगवान शिव का भी कच्चे दूध से अभिषेक करें तो समस्त कष्ट नष्ट हो जाते हैं। यदि महादेव का अभिषेक करते समय ‘ॐ नमः शिवाय:’ का जप करते रहें तो व्यापार में लाभ होता है।
- अपने घर के निकट किसी विष्णु मंदिर में जाएं और वहां पर मां लक्ष्मी और भगवान श्रीहरि की पूजा कर उन्हें पीले चंदन में केसर मिलाकर तिलक लगाएं। इसी चंदन से खुद के ललाट पर भी तिलक लगाएं। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और साक्षात लक्ष्मीजी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: मनचाहा भाग्य पाने के लिए रात में चुपचाप करें ये उपाय
- एकादशी को चावल या चावल से बने पदार्थ उपयोग नहीं किए जाते हैं। परन्तु सोमवार को यदि किसी को सफेद कच्चे चावल दान दिए जाए तो व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी दिक्कतें दूर होती हैं। उसके जीवन में आने वाले सभी संकट स्वतः ही दूर होने लगते हैं।
- आज एकादशी के दिन घी, बूरा अथवा पिसी हुई शक्कर और गेहूं के आटे से चूरमा बनाना चाहिए। इस चूरमे का भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती को भोग लगाएं। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है।
- यदि आप अपने लाख प्रयासों के बाद भी सफल नहीं हो पा रहे हैं तो आपको सोमवार अथवा एकादशी के दिन सफेद चीजों का गरीबों को दान करना चाहिए। इसके साथ ही शिव रक्षा स्रोत या गजेन्द्र मोक्ष स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे बड़े से बड़ा दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines