हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Sankashti Chaturthi 2024: फाल्गुन माह की पहली संकष्टी चतुर्थी पर करें ये खास उपाय, गणपति होंगे प्रसन्न

Sankashti Chaturthi 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। आज इस खबर में जानेंगे कि फाल्गुन मास में संकष्टी चतुर्थी कब है साथ ही इसका शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन

Sankashti Chaturthi 2024 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस समय फाल्गुन का महीना चल रहा है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह में कई बड़े त्योहार आते हैं। ऐसे में फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन गणपति की विधि-विधान से पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

वैदिक शास्त्र के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। बता दें कि इस दिन गजानन की शुभ मुहूर्त में पूजा करना शुभ फलदायी होता है। साथ ही भगवान गणेश अपने भक्तों की समस्याओं को दूर भी करते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि संकष्टी चतुर्थी फाल्गुन माह में कब मनाई जाएगी, इसका शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन क्या-क्या उपाय कर सकते हैं।

संकष्टी चतुर्थी क्या क्या है शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाती है। बता दें इस माह में संकष्टी चतुर्थी 28 फरवरी यानी कल दिन बुधवार को है। इस दिन चतुर्थी की शुरुआत सुबह के 1 बजकर 53 मिनट से हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी 29 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी 28 फरवरी दिन बुधवार को मनाई जाएगी। साथ ही इस दिन भक्त व्रत भी रख सकते हैं।

विज्ञापन

संकष्टी चतुर्थी के उपाय

सभी समस्याओं से मुक्ति के लिए

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा में दो सुपारी और दो इलायची जरूर रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं। माना गया है कि इस तरह उपाय करने से आने वाली सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती हैं।

आर्थिक स्थिति बढ़ाने के लिए

यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और आप अपनी आर्थिक स्थिति को करना चाहते हैं तो संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के सामने लाल रंग का कपड़ा लेकर उसमें श्रीयंत्र और सुपारी बांधकर रख दें। उसके बाद गणेश भगवान की पूजा करें। पूजा की समाप्ति होने के बाद लाल कपड़े में रखी वस्तुओं को तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलती है। साथ ही धन-धान्य में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- लोमड़ी से भी ज्यादा चालाक होती हैं ये 3 राशियां, इनसे हमेशा रहे थोड़ा सावधान!

यह भी पढ़ें- गुरु और शुक्र मिलकर बनाएंगे गजलक्ष्मी राजयोग, इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  कुंभ राशि में 7 मार्च को शनि देव होंगे उदय, 3 महीने तक इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola