Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की चाल और बनावट को देखकर उसके भविष्य के बताया जाता है। जिस तरह हाथ की लकीरों को देखकर उसके सुख-दुख के बारे में बताया जाता है ठीक उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति की नाभि देखकर उसके बारे में बताया जा सकता है। किसी भी मनुष्य की नाभि शरीर का केंद्र स्थान होता है साथ ही नाभि से ही पूरे शरीर का निर्माण होता है और सभी अंग विकसित होते हैं। आज इस खबर में जानेंगे कि किस टाइप की नाभि भाग्यशाली होती है। आइए इस खबर में नाभि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- आज से अगले एक हफ्ते तक मेष से लेकर मीन राशि वाले लोग काटेंगे चांदी
नाभि के आकार से जानें भाग्य
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्ति की नाभि गहरी, गोल और फैली हुई होती है वैसे व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोगों के घर में मां लक्ष्मी सदैव निवास करती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, इस तरह के नाभि वाले लोग भौतिक सुख-सुविधाओं को प्राप्त करते हैं और इनका घर धन-धान्य से हमेशा भरा रहता है।
यह भी पढ़ें- आज सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत
शास्त्रों के अनुसार, जिन लोगों की नाभि कमल की कर्णिका के समान सुंदर और मनमोहक होती है, वैसे लोग राजा के समान सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और वैभव प्राप्त करते हैं। साथ ही जिन लोगों की नाभि का झुकाव दायीं ओर होती है वैसे लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ये लोग अपनी बुद्धि से समाज एवं कुल में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की नाभि बायीं ओर झुकी होती है वैसे लोग दिमाग से शांत होते हैं। मान्यता है कि इस तरह के नाभि वाले लोग तनाव और चिंताओं से दूर रहते हैं। यानी उनकी मानसिक स्थिति ठीक रहती है। वहीं जिन लोगों की नाभि का आकार छोटा होता है। यह शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि छोटे नाभि वाले लोगों के जीवन में बार-बार तरह तरह की घटनाएं होती हैं और उन्हें कष्टों का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- फरवरी में कब है मृत्यु पंचक, जानें इस दौरान क्या बरतें सावधानियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
10 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
18 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines