Samudrika Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर के अंगों की संरचना, बनावट और रंग रूप से उनके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे विस्तार से बताया गया है। इन सभी का असर व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। बता दें कि सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के पैरों की अंगुलियों की बनावट से उसके भविष्य के बारे में बताया गया है। सामुद्रिक शास्त्र में पैरों की अंगुलियों की बनावट से उसके भविष्य के बारे में बताया गया है। जैसे उनका करियर कैसा रहेगा, उनको कब सफलता मिल सकती है। साथ ही धन की प्राप्ति होगी या नहीं आदि। तो आइए आज इस खबर में पैरों की अंगुलियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अंगुलियों के बीच गैप होने का मतलब
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के पैरों की अंगुलियों के बीच स्पेस होता है, वैसे लोगों के जीवन में हमेशा पैसों की कमी रहती है। साथ ही आर्थिक तंगी भी होती रहती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग पैसों को सोच-समझ कर खर्च करना चाहिए। मान्यता है कि जिन लोगों के पैरों के बीच गैप होता है वे लोग परिवार से बेहद अलग रहते हैं। लेकिन खास बात यह होती है कि इन लोगों में लीडरशिप की क्वालिटी होती हैं।
सटी हुई उंगलियां
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के पैरों की उंगलियां एक दूसरे से सटी हुई रहती हैं, वैसे लोग भाग्यशाली नहीं माने जाते हैं। मान्यता है कि ऐसे लोगों को सफलता बड़ी कठिनाई और कड़ी मेहनत से मिलती है। साथ ही ये लोग खर्च भी बहुत अधिक करते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, एक-दूसरे से सटी हुई अंगुली वाले व्यक्ति भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर आनंद लेते हैं।
गोल अंगूठा होने का मतलब
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के पैर का अंगूठा गोल होता है वैसे लोग बहुत ज्यादा धनी होते हैं। मान्यता है कि ऐसे लोगों के पास कभी भी धन की समस्या नहीं होती है। लेकिन ये लोग किसी भी चीज को आसानी से प्राप्त कर पाते हैं।
बड़ा अंगूठा होने का मतलब
जिन लोगों के पैरों की अंगुलियों में अंगूठा सबसे बड़ा होता है वैसे लोग बहुत ही कला के प्रेमी होते हैं। मान्यता है कि ऐसे लोगों का दिमाग शांत और गंभीर होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, बड़े अंगूठे वाले लोग रिसर्च के मामले में बहुत ही तेज होते हैं क्योंकि इन्हें रिसर्च करना बहुत ही पसंद होता है।
यह भी पढ़ें- आंखों के रंग से जान सकते हैं व्यक्ति का व्यक्तित्व, सामुद्रिक शास्त्र में है इसका जिक्र
यह भी पढ़ें- हाथ की लकीरों में छिपा है किस्मत का राज, जानें कब मिलेगी आपको सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
13 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines