हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Samudrik Shastra: हाथ, पैर से लेकर नाभि तक… सामुद्रिक शास्त्र से जानें अमीरी के 12 जन्मजात संकेत

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंग, रेखाएं और खास चिन्ह भविष्य और धन से जुड़े संकेत देते हैं. कुछ लक्षण जन्म से ही दिखाई देते हैं, जो सफलता और जीवन की दिशा तय करते हैं. आइए जानते हैं, शरीर में अमीरी के जन्मजात संकेत क्या होते हैं?

विज्ञापन

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों, रेखाओं और खास चिन्हों को व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि कुछ विशेष लक्षण जन्म से ही दिखाई देने लगते हैं, जो आगे चलकर धन, सफलता और जीवन की दिशा तय करते हैं. यही कारण है कि हथेली से लेकर चेहरे और शरीर के अन्य अंगों तक, हर संकेत को खास महत्व दिया गया है. आइए जानते हैं, हाथ, पैर से लेकर नाभि तक… अमीरी के जन्मजात संकेत क्या हैं?

हथेली और रेखाएं

हथेली को भाग्य का आईना माना जाता है. साफ और सीधी भाग्य रेखा करियर में स्थिरता दिखाती है. धन रेखा मजबूत हो तो आय के अच्छे स्रोत बनते हैं. हथेली में मछली, कमल या चक्र जैसे चिन्ह अचानक धन लाभ के संकेत माने जाते हैं.

उंगलियों में धन

उंगलियों का संतुलन भी महत्वपूर्ण होता है. यदि उंगलियों के बीच गैप नहीं होता, तो व्यक्ति धन को बचाने में सक्षम होता है. ऐसे लोग खर्च पर नियंत्रण रखते हैं.

विज्ञापन

माथा की रेखाएं

चौड़ा और साफ माथा समझदारी और दूरदर्शिता का प्रतीक है. माथे की स्पष्ट रेखाएं जीवन में आर्थिक मजबूती और स्थिरता का संकेत देती हैं.

कैसी नाक बनाती है धनी?

लंबी और सीधी नाक को राजसी जीवन का प्रतीक माना जाता है. ऐसे लोग प्रभावशाली होते हैं और आर्थिक रूप से मजबूत बनने की संभावना रखते हैं.

विज्ञापन

दांत के संकेत

सामने के दांतों के बीच हल्का गैप होना कई मान्यताओं में भाग्यशाली माना जाता है. यह संकेत देता है कि व्यक्ति को जीवन में अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

नाभि की बात

गहरी और गोल नाभि को सुख-सुविधाओं और समृद्धि का संकेत माना गया है. ऐसे लोग जीवन में आराम और स्थिरता का आनंद लेते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Maa Lakshmi Blessings: इस एक चीज से है मां लक्ष्मी का है खास संबंध, उपयोग करने वाला बन जाता है धनवान

क्या कहती है जांघें?

लंबी और मजबूत जांघें मेहनत और स्थिरता का प्रतीक हैं. यह आर्थिक मजबूती और प्रगति के संकेत मानी जाती हैं.

विज्ञापन

पेट की बनावट

संतुलित और भरा हुआ पेट स्थिर जीवन और धन संचय की क्षमता को दर्शाता है. ऐसे लोग जीवन में संतुलन बनाए रखते हैं.

छाती पर बाल

चौड़ी छाती आत्मविश्वास और शक्ति का प्रतीक है. छाती पर बाल होना पारंपरिक रूप से सौभाग्य और धन से जोड़ा जाता है.

विज्ञापन

कान पर बाल

नीचे से चौड़े और ऊपर से हल्के नुकीले कान भाग्यशाली माने जाते हैं. कानों पर हल्के बाल होना स्थिर आय और संसाधनों की ओर संकेत करता है.

पैर और तलवे

मुलायम और गुलाबी तलवे ऐश्वर्य का संकेत माने जाते हैं. तलवों पर कमल या रथ जैसे चिन्ह जीवन में उच्च स्तर की सुविधाएं दिलाने वाले होते हैं.

विज्ञापन

तिल और विशेष निशान

हथेली के बीच तिल होना धन और प्रतिष्ठा का संकेत माना जाता है. शरीर पर बने शुभ चिन्ह जैसे मछली या चक्र भाग्य को मजबूत करते हैं.

यह भी पढ़ें: Vidur Niti: ऐसी गुण और आदत वाले लोग जल्दी बनते हैं धनवान, जानें घर में खुशहाली लाने का उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola