Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में कहा गया है कि जैसे हथेलियों की रेखाएं हमारे भाग्य का संकेत देती हैं, वैसे ही पैरों के तलवे भी हमारी सफलता, धन और जीवन की दिशा बताते हैं. पैरों की बनावट, रंग और निशान व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसकी भविष्य की तरक्की तक की झलक देते हैं. आइए जानते हैं, क्या है तलवे का रहस्य और कैसे ये हमारे कर्म और भाग्य से जुड़े हैं?
लंबे या छोटे तलवे का क्या अर्थ है?
अगर आपके तलवे लंबे हैं तो इसे आमतौर पर आलस्य का प्रतीक माना जाता है, लेकिन ऐसे लोग जीवन में देर से ही सही, सफलता जरूर हासिल करते हैं. वहीं बहुत छोटे तलवे वाले लोग मेहनती होते हैं, परंतु उन्हें तरक्की पाने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ता है.
अंगूठा और अंगुलियों का रहस्य
समुद्रिक शास्त्र के अनुसार, यदि पैर का अंगूठा बगल वाली अंगुली से छोटा हो तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसे लोग भाग्यशाली होते हैं और जीवन में सुख-संपत्ति का आनंद उठाते हैं. वहीं यदि अंगूठा बहुत बड़ा या मुड़ा हुआ है तो यह शारीरिक परेशानी या तनाव का संकेत देता है. टेढ़ी-मेढ़ी अंगुलियां दो विवाह या रिश्तों में उलझन की ओर इशारा करती हैं.
तलवों का रंग बताएगा सेहत और संपन्नता
अगर तलवों का रंग हल्का गुलाबी और साफ है तो व्यक्ति हमेशा स्वस्थ और प्रसन्न रहता है. गुलाबीपन जीवन में समृद्धि और खुशहाली का सूचक है. वहीं फीके या काले तलवे जीवन में मानसिक चिंता और थकान का संकेत देते हैं.
रेखाओं का जाल और यात्राओं का योग
तलवों में अगर रेखाओं का जाल है तो यह बताता है कि व्यक्ति को जीवन में धन पाने के लिए बार-बार प्रयास करने पड़ेंगे. ऐसे लोग जीवनभर यात्राओं में व्यस्त रहते हैं, लेकिन अपने कर्म के बल पर अंततः सफलता प्राप्त करते हैं.
तलवे में शुभ प्रतीक जगाते हैं भाग्य
समुद्रिक शास्त्र में तलवों पर कुछ विशेष निशान अत्यंत शुभ माने गए हैं. ये शुभ निशान हैं: शंख, कमल और चक्र का निशान। आइए जानते हैं, क्या संकेत देते हैं ये निशान?
- शंख का निशान: धार्मिक प्रवृत्ति, धन और यश का प्रतीक है.
- कमल का निशान: ऐसे लोग बहुत भाग्यशाली और सम्मानित होते हैं.
- चक्र का निशान: नेतृत्व क्षमता, सत्ता और प्रसिद्धि का संकेत देता है.
आपको बता दें कि सामुद्रिक में ये निशान बहुत रेयर यानी दुर्लभ माने जाते हैं और अक्सर महापुरुषों के पैरों में ही पाए जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Lucky Shagun: जब होने लगे ये 7 बातें, तो समझिए बदलने वाली है आपकी किस्मत, आएगी धन समृद्धि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines