Samudra Shastra: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सामुद्रिक शास्त्र का अहम स्थान है। जिस तरह ज्योतिष शास्त्र की मदद से व्यक्ति की कुंडली देखकर उसके बारे में पता लगाया जा सकता है। ठीक वैसे ही सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के रंग-रूप, निशान को देखकर उसके बारे में पता लगाया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के व्यवहार और उसके भविष्य के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। ऐसे तो शरीर पर कई सारे निशान और तिल होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शरीर के तिल भी कुछ संकेत देते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि शरीर के किन अंगों का तिल शुभ है। साथ ही इसका प्रभाव क्या पड़ता है।
ये तिल होते हैं बेहद शुभ
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, माथे का तिल बेहद ही शुभ माना गया है। माथे पर तिल होने से व्यक्ति को कभी भी धन संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। साथ ही वह अपने जीवन में कभी भी किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं करता है।
नाभि के ऊपर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति की नाभि के ऊपर तिल का निशान होता है वह व्यक्ति बहुत ही ज्यादा खर्चीला होता है। साथ ही वह व्यक्ति बहुत ज्यादा धन भी कमाता है। साथ ही खर्च भी अधिक करता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोगों को कभी भी आर्थिक तंगी की समस्या नहीं होती है।
गाल पर तिल का निशान
माना जाता है कि जिन लोगों के दाय गाल पर तिल होता है वह काफी अच्छा और शुभ माना गया है। मान्यता है कि दाएं गाल पर तिल का होना खुशहाली का संकेत देता है। यानी आप अपने जीवन में हमेशा खुशहाल रहेंगे। वहीं बांया गाल का संकेत ठीक नहीं माना गया है।
सीने के बीचो-बीच तिल
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के सीने के बीचो-बीच तिल होता है वैसे व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली और किस्मत के धनी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में खूब मान-सम्मान पाते हैं। वहीं किसी व्यक्ति के गले के पास तिल होता है तो यह व्यक्ति के लिए बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि गले पर तिल होने से व्यक्ति अपने जीवन में ढेर सारा पैसा कमाता है।
यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2024 के दिन इस विधि से करें महादेव को प्रसन्न, पूरी होगी हर मनोकामना
यह भी पढ़ें- आज या कल, कब है मोहिनी एकादशी का व्रत, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
स्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
12 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines