Samsaptak Yoga: ज्योतिषीय गणना में ग्रहों के गोचर और उससे बनने वाले विशेष योग का खास महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ग्रहों के गोचर से अक्सर शुभ और अशुभ योग भी बनते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस वक्त गुरु ग्रह मेष राशि में संचरण कर रहे हैं। इस क्रम में शुक्र का भी तुला राशि में प्रवेश हो चुका है। जिसकी वजह से समसप्तक योग का निर्माण हुआ है। इस समसप्तक योग का प्रभाव 3 राशियों पर सबसे अधिक पड़ेगा। आइए जानते हैं यह समसप्तक योग 3 राशियों के लिए किस प्रकार लाभकारी साबित होगा।
मेष राशि
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए समसप्तक योग बेहद खास और उन्नति कारक माना जा रहा है। दरअसल इस समसप्तक योग के शुभ प्रभाव से मेष राशि के जातकों को तमाम कार्यों में उन्नति मिलेगी। साथ ही साथ इस योग के शुभ प्रभाव से बिजनेस में भी खूब तरक्की देखने को मिलेगी। अविवाहित जातकों के प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान कई अन्य क्षेत्रों के भी धन की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि
समसप्तक योग मिथुन राशि वालों के लिए भी अनुकूल साबित होगा। दरअसल इस समसप्तक योग के शुभ प्रभाव से कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। इसके साथ ही जो जातक मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें खूब तरक्की देखने को मिलेगी। समसप्तक योग के प्रभाव से नौकरी में भी उन्नति करेंगे। व्यापार करने वालों को खूब मुनाफा प्राप्त होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सुख और ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि से संबंधित जातकों के लिए समसप्तक योग बेहद लाभकारी साबित होगा। चूंकि इस राशि के चौथे भाव में शुक्र संचरण कर रहे हैं, इसिलए इस योग के प्रभाव से विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। धन-वैभव और यश में वृद्धि होगी। नया मकान, वाहन या नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। दांपत्य जीवन में भरपूर आनंद प्राप्त होगा। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: शुक्र का तुला राशि में गोचर 4 राशियों के लिए बेहद लाभकारी, मिलेंगे जॉब-बिजनेस में तरक्की के कई अवसर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 hr agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines