Samsaptak Yog 2024: 7 नवंबर तक इन 3 राशियों को अपार धन; गुरु-शुक्र के समसप्तक योग से पद, प्रतिष्ठा और तरक्की!

Samsaptak Yog 2024: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, 7 नवंबर तक वृषभ राशि में गुरु और वृश्चिक राशि में शुक्र के बैठे होने से बने समसप्तक योग से 3 राशियों को अपार धन के साथ पद, प्रतिष्ठा और तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

shukra-guru-samsaptak-yog

Samsaptak Yog 2024: सनातन पंचांग अनुसार, इस साल दीवाली 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों तारीखों में मनाई गई। इस साल की दीवाली के शुभ अवसर पर कई शुभ योगों और राजयोगों का निर्माण होने से यह काफी विलक्षण रही। इन्हीं योग में एक है, समसप्तक योग। यह योग वृषभ राशि में गुरु बृहस्पति और वृश्चिक राशि में शुक्र की ग्रह की परस्पर दृष्टि से बना है।

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, जब कोई दो ग्रह एक सीध यानी 180 डिग्री पर रहते हैं, तब समसप्तक योग बनता है। कुंडली में यह योग तब बनता है, जब दो ग्रह एक-दूसरे से सातवें भाव में बैठकर एक-दूसरे देखते हैं। शुभ ग्रहों की समसप्तक दृष्टि ज्योतिष शास्त्र में बेहद फलदायी बतायी गई है। वृषभ राशि में गुरु और वृश्चिक राशि में शुक्र के बैठे इन दोनों ग्रहों के समसप्तक योग से 3 राशियों के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

गुरु-शुक्र के समसप्तक योग का राशियों पर असर

वृषभ राशि

गुरु-शुक्र के समसप्तक योग के शुभ असर से वृषभ राशि के जातक अधिक मेहनती और अनुशासित बनेंगे। आपकी बुद्धि और विवेक शक्ति में वृद्धि होगी। आय के स्रोत नए खुल सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। व्यापारिक लेन-देन में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ होने की संभावना है, जैसे कि लॉटरी लगना या विरासत में धन मिलना। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लिए वृषभ राशि में गुरु और वृश्चिक राशि में शुक्र के बैठे होने से बने समसप्तक योग से जीवन का हर सुख प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आपके आकर्षण और लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। संचार क्षमता में वृद्धि होने से नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। वहीं व्यवसाय के लिए नए ऋण लेने के अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे। अटके हुए मामले सुलझ जाएंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। आपको किसी प्रोजेक्ट के उत्कृष्ट होने पर पुरस्कृत किया जा सकता है। धन लाभ भी होगा। पारिवारिक जीवन और मैरिड लाइफ सुखमय रहेगा। चिंता और तनाव कम होगा। मानसिक तनाव कम होगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु-शुक्र के समसप्तक योग के शुभ प्रभाव से अनके फील्ड में सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। आप पहले से अधिक शांत और नियोजित (Planned) होकर काम करेंगे। इसका सकारात्मक सभी काम पर पड़ेगा। आमदनी के नए स्रोत और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके मौजूदा व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकती है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। कारोबारी डील सफल होंगे। मीटिंग्स में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। स्टूडेंट जातकों को किसी प्रतियोगिता या परियोजना में सफलता मिलने से धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ और फैमिली में सब सुखद रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ