Sakat Chauth 2024 Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना गया है। भगवान गणेश की सभी देवी-देवताओं में सर्वप्रथम पूजा की जाती है। इन्हें विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। माना गया है कि जो जातक सच्चे मन और विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही उन्हें किसी भी चीज की कभी कोई कमी नहीं होती है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं, साथ ही व्रत भी करते हैं। 29 जनवरी 2024 यानी आज के दिन सकट चौथ का व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। आज इस खबर में जानेंगे कि सकट चौथ के दिन कौन से उपाय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 10 फरवरी को शनिदेव बदलेंगे नक्षत्र, 3 राशियों को रहना होगा सावधान!
सकट चौथ के दिन करें चमत्कारी उपाय
सनातन धर्म में सकट चौथ का बहुत ही ज्यादा महत्व है। इस दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए बप्पा के सामने इलायची और सुपारी रखें और साथ ही गणपति की पूजा करें। मान्यता है इस विधि-विधान से गणपति की पूजा करने से जीवन की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही जीवन खुशहाल हो जाता है।
मान्यता है कि सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा करते समय तिल, तिलकुट और दूर्वा अर्पित करना चाहिए। माना जाता है कि भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। जीवन में किसी भी तरह की बाधाएं नहीं आती हैं।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा के साथ भगवान चंद्रमा को अर्घ दिया जाता है। मान्यता है कि जो जातक इस दिन चंद्र देव को दूध में जल मिलाकर अर्घ्य देते हैं उनके संतान की आयु लंबी हो जाती है।
यह भी पढ़ें- फरवरी में शनि, बुध और सूर्य मिलकर बनाएंगे त्रिग्रही योग, 3 राशियों के चमकेगा भाग्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
20 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines