Sakat Chauth 2024 Moonrise Time City Wise: आज यानी 29 जनवरी को दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ बिहार में बड़े ही धूमधाम से सकट चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता है कि महिलाएं सकट चौथ का व्रत पुत्र की सलामती के लिए रखती हैं। बता दें कि सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही पूजा के बाद चंद्र देव को अर्घ्य भी दिया जाता है। चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही महिलाएं व्रत तोड़ती हैं। आज इस खबर में जानेंगे कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में इस बार कब चांद निकलेगा। साथ ही चांद निकलने का शुभ मुहूर्त क्या है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
चांद निकलने का शुभ मुहूर्त
बता दें कि पूरे देश में चांद निकलने का समय करीब 10 से 20 मिनट तक का ही फर्क रहता है। इस बार दिल्ली में 9 बजकर 10 मिनट पर चांद दिखेगा। वहीं बादल हुआ तो इंतजार भी करना पड़ सकता है। आइए शहर वाइज चांद निकलने का शुभ मुहूर्त देखते हैं।
आपके शहर में चांद निकलने का शुभ मुहूर्त
दिल्ली में चांद निकलने का शुभ मुहूर्त- रात्रि के 9 बजकर 10 मिनट पर है।
मुंबई में चांद निकलने का शुभ मुहूर्त रात्रि के 9 बजकर 32 मिनट पर है।
जयपुर में चांद निकलने का शुभ मुहूर्त रात्रि के 9 बजकर 17 मिनट पर है।
आगरा में चांद निकलने का शुभ मुहूर्त रात्रि के 9 बजकर 7 मिनट पर है।
वाराणसी में चांद निकलने का शुभ मुहूर्त रात्रि के 8 बजकर 48 मिनट पर है।
पटना में चांद निकलने का शुभ मुहूर्त रात्रि के 8 बजकर 39 मिनट पर है।
चंडीगढ़ में चांद निकलने का शुभ मुहूर्त रात्रि के 9 बजकर 11 मिनट पर है।
रांची में चांद निकलने का शुभ मुहूर्त रात्रि के 8 बजकर 39 मिनट पर है।
भोपाल में चांद निकलने का शुभ मुहूर्त रात्रि के 9 बजकर 12 मिनट पर है।
कानपुर में चांद निकलने का शुभ मुहूर्त रात्रि के 8 बजकर 51 मिनट पर है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।