हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रुके काम से लेकर जीवन की सभी परेशानियां होंगी दूर, बस सकट चौथ के दिन अपना लें ये 5 उपाय

Sakat Chauth ke Upay: 29 जनवरी को सकट चौथ मनाई जाएगी और इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है। जीवन में किसी भी बाधा को दूर करने के लिए आप सकट चौथ पर कुछ उपाय की मदद से खुशहाली ला सकते हैं।

विज्ञापन

Sakat Chauth ke Upay: सकट चौथ पर गणपति बप्पा को पूजा जाता है और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है सकट चोथ के त्योहार पर हर मां अपने बच्चे की सलामती के लिए इस व्रत को करती हैं। इसलिए महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए सकट चौथ का व्रत करती हैं।

इस दिन सच्चे मन और भक्ति भाव से भगवान गणेश की आराधना करनी चाहिए। वहीं, बप्पा को खुश करने के लिए सकट चौथ पर जरूरी उपाय करने चाहिए। आइए जानें..

सकट चौथ के दिन कर लें ये उपाय, सभी संकट होंगे दूर, जानें इस Video में-

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Tizori Ke Upay: कभी खाली नहीं होगी आपकी तिजोरी! 

सकट चौथ पर करें 5 उपाय

सकट चौथ वाले दिन केले की पत्तियों में रोली लेकर त्रिकोण बनाएं और उसके सामने दीया जलाकर रख दें। अब पत्तों के बीच में मसूर दाल और लाल मिर्च आग में डालने से जीवन में आने वाली सारी परेशानियां खत्म होती हैं।

विज्ञापन

किसी भी काम को पूरा करने या सफलता पाने के लिए भगवान गणेश को गेंदे का फूल अर्पित करें। इसके साथ ही प्रसाद में गुड़ और मोदक चढ़ाएं।

सकट चौथ के दिन पूजा-अर्चना के समय भगवान गणेश का मंत्र जाप जरूर करें। इससे जीवन में सारी रुकावटें दूर होती हैं।

विज्ञापन

गणपति बप्पा की असीम कृपा पाने के लिए रोज पूजा करते समय दूर्वा भेंट करें। एक बात का जरूर ख्याल रखें, दूर्वा को हमेशा भगवान गणेश जी के माथे पर अर्पित करना चाहिए। इससे भी आपके सारे दुख दूर हो जाएंगे।

सकट चौथ के दिन शमी पेड़ की अराधना करनी चाहिेए। इस विधि में भगवान गणेश को शमी के पत्ते अर्पित करें। इसे करने से भी आपके जीवन में आ रही सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola