Dhanu Rashi Arthik Varshik Rashifal Prediction 2026: धनु राशि को 12 राशियों में नौवां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी गुरु यानी देवगुरु बृहस्पति ग्रह हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति ग्रह व्यक्ति के भाग्य, ज्ञान, ऐश्वर्य, विवाह, संतान, धन और दान-पुण्य आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं. यदि इनकी कुंडली में देवगुरु बृहस्पति ग्रह की स्थिति मजबूत होती है तो ये जीवन में बहुत ही कम समय में अपनी मेहनत से ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं.
द्रिक पंचांग के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति ग्रह की राशि धनु वालों के लिए साल 2026 अच्छा रहने वाला है. जहां कुछ लोगों को रोजगार मिल जाएगा, वहीं कई लोग मनचाही संपत्ति खरीद लेंगे. चलिए विस्तार से जानते हैं धनु राशि के 2026 के आर्थिक राशिफल के बारे में.
व्यापार-
व्यापारियों के लिए साल 2026 के शुरुआती कुछ माह मध्यम रहेंगे. यदि आप साझेदारों से मेलजोल बनाए रखेंगे तो कोई बड़ी परेशानी उत्पन्न नहीं होगी. इसके अलावा इस दौरान किसी भी काम को लेकर लापरवाही न बरतें, अन्यथा बड़ी हानि हो सकती है. हालांकि, साल के आखिरी 4 माह आपके लिए यादगार रहेंगे. तेजी से मुनाफा बढ़ेगा. साथ ही आप अपने काम को बढ़ाने के लिए नई-नई योजनाएं बनाएंगे.
नौकरी-
जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए ये साल औसत से बेहतर रहने वाला है. ऑफिस में आपको बहुत कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में काम आएगा. हालांकि, इस साल आप लोगों की बुराई न करें, नहीं तो जॉब पर भी बात आ सकती है. नौकरी बदलने के लिए जनवरी, मई, जुलाई, नवंबर और दिसंबर का समय सबसे उत्तम रहेगा.
निवेश-
साल की शुरुआत में हर तरह के निवेश से बचें. खासकर, बिना सोचे-समझे कोई महंगी चीज न खरीदें, नहीं तो सालभर आपको अफसोस होगा. हालांकि, साल के अंत में आप मनचाहा वाहन या संपत्ति खरीद सकते हैं.
सावधानी-
पैसों के मामले में जून से लेकर नवंबर तक धनु राशि वालों को सावधान रहना होगा. जल्दी से किसी पर भी भरोसा न करें, नहीं तो आपको ही नुकसान होगा. इसके अलावा संपत्ति के मामले में किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं. साथ ही किसी व्यक्ति को अपने ऊपर हावी न होने दें.
ये भी पढ़ें- Aries Arthik Yearly Horoscope 2026: नए साल में मेष राशि वालों को लाभ होगा या रहेगी पैसों की कमी? जानें आर्थिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
17 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
18 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines