न्यूमरोलॉजी यानी अंकशास्त्र एक पुरानी विद्या है, जिससे हम अपनी बर्थ डेट के बेस पर पर्सनैलिटी, स्वभाव और करियर की दिशा को समझने में हेल्प करती है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 1 होता है। यह नंबर सूर्य से कनेक्टेड होता है, जो लीडरशिप, कॉन्फिडेंस और क्रिएटिविटी का सिंबल है। आइए जानते हैं कि मूलांक 1 वालों का नेचर और फ्यूचर कैसा होता है।
इस नेचर के होते हैं ये लोग
जिनका जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है। ये लोग नेचुरल लीडर्स होते हैं। इनमें कॉन्फिडेंस की कोई कमी नहीं होती और ये सुपर एम्बिशियस और इंडिपेंडेंट थिंकर्स होते हैं। इनकी पर्सनैलिटी इतनी अट्रैक्टिव होती है कि ये हर जगह अपनी छाप छोड़ देते हैं। ये लोग नए रास्ते बनाने और चैलेंजेस को एक्सेप्ट करने में बिलीव करते हैं।
इनका स्वभाव कभी-कभी थोड़ा जिद्दी या अहंकारी भी हो सकता है। कभी-कभी ये अपनी बात को ही सही मानते हैं और दूसरों की सलाह को इग्नोर कर देते हैं।
इनका दिल साफ होता है और ये दूसरों की हेल्प के लिए हमेशा रेडी रहते हैं। इनमें क्रिएटिविटी कूट-कूटकर भरी होती है, जिसके कारण ये आर्ट, राइटिंग या किसी क्रिएटिव फील्ड में अपनी पहचान बना सकते हैं।
इन तारीखों पर जन्मे लोग फ्रेंडशिप और रिलेशनशिप में लॉयल होते हैं, लेकिन इन्हें अपने गुस्से को कंट्रोल में रखने के साथ ही थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत होती है। ये लोग फटाफट डिसीजन लेने में माहिर होते हैं। कई बार जल्दबाजी में मिस्टेक्स भी कर बैठते हैं।
ऐसा होता है रिलेशनशिप
मूलांक (1) के लोग लव और रिलेशनशिप्स में पैशनेट और लॉयल होते हैं। ये अपने पार्टनर के प्रति डेडिकेटेड रहते हैं, लेकिन इन्हें अपने रिलेशनशिप में थोड़ी फ्रीडम की भी जरूरत होती है। ये लोग अपने पार्टनर से रिस्पेक्ट और अंडरस्टैंडिंग की एक्सपेक्टेशन रखते हैं। इनकी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी इन्हें रिलेशनशिप्स में पॉपुलर बनाती है, लेकिन इनके गुस्से और जिद्दी नेचर के कारण कभी-कभी टेंशन भी क्रिएट हो सकता है।
इन लोगों को अपने रिलेशनशिप्स में बैलेंस बनाए रखने की जरूरत होती है। अगर ये अपने पार्टनर की फीलिंग्स को रिस्पेक्ट करें और ओपन कम्युनिकेशन रखें, तो इनके रिलेशनशिप्स लॉन्ग-लास्टिंग और स्ट्रॉन्ग रहते हैं।
ऐसी रहती है हेल्थ
ये लोग एनर्जेटिक और एक्टिव होते हैं। ये लोग हमेशा कुछ न कुछ करने में बिजी रहते हैं, जिसके कारण स्ट्रेस और फटीग की प्रॉब्लम हो सकती है। इनके लिए रेगुलर एक्सरसाइज, योग और मेडिटेशन बहुत इम्पॉर्टेंट है। इन्हें अपनी डाइट पर भी फोकस करना चाहिए, क्योंकि ये लोग कई बार बिजी शेड्यूल में खाने-पीने को इग्नोर कर देते हैं। हार्ट, ब्लड प्रेशर और आंखों से रिलेटेड प्रॉब्लम्स इन्हें डिस्टर्ब करती हैं। इस कारण रेगुलर हेल्थ चेकअप और बैलेंस्ड लाइफस्टाइल इनके लिए जरूरी होता है।
इन फील्ड्स में बनाते हैं करियर
मूलांक 1 वाले लोग कुछ बड़ा करने की चाह रखते हैं। ये लोग उन फील्ड्स में सक्सेसफुल होते हैं, जहां लीडरशिप, इनोवेशन और फ्रीडम की जरूरत होती है। बिजनेस, मैनेजमेंट, मार्केटिंग, एडवरटाइजिंग, आर्ट, फिल्म, राइटिंग और टेक्नोलॉजी जैसे फील्ड्स इनके लिए बेस्ट हैं।
इनका लीडरशिप स्किल इन्हें किसी कंपनी का सीईओ, मैनेजर या टीम लीडर बनने के लिए परफेक्ट बनाता है। ये लोग दूसरों को इंस्पायर करने और ऑर्गनाइजेशन को न्यू हाइट्स तक ले जाने में एक्सपर्ट होते हैं। इसके साथ ही इंडिपेंडेंट थिंकिंग के कारण ये लोग अपना बिजनेस शुरू करने में इंटरेस्ट रखते हैं। इनके पास रिस्क लेने की हिम्मत और न्यू आइडियाज को इम्प्लीमेंट करने की कैपेसिटी होती है।
आर्ट, राइटिंग, एक्टिंग, म्यूजिक और डिजाइन जैसे फील्ड्स में ये अपनी क्रिएटिविटी के दम पर नाम कमा सकते हैं। इनका यूनीक स्टाइल इन्हें क्राउड से अलग बनाता है। टेक्निकल फील्ड में भी ये लोग अपनी स्मार्टनेस और न्यू आइडियाज के साथ सक्सेस पाते हैं। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, स्टार्टअप्स और डिजिटल मार्केटिंग इनके लिए गुड ऑप्शंस हैं।
करने चाहिए ये काम
- जल्दबाजी में डिसीजन लेने से बचें। हर सिचुएशन को अच्छे से एनालाइज करके स्टेप लें।
- अपने को-वर्कर्स और फ्रेंड्स के साथ मिलकर काम करें। दूसरों की ओपिनियन्स को वैल्यू दें।
- रिलैक्सेशन टेक्नीक्स जैसे मेडिटेशन या हॉबीज में टाइम स्पेंड करें ताकि स्ट्रेस कंट्रोल में रहे।
- न्यू स्किल्स सीखते रहें ताकि करियर में हमेशा ग्रोथ हो।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines