Raviwar Ke Upay: आज साल 2023 के मार्च महीने का तीसरा रविवार है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। भगवान सूर्य का दिन होने के कारण रविवार को भगवान सूर्य का उपासना बेहद ही पुण्यकारक माना जाता है। भगवान श्री सूर्य को हिरण्यगर्भ भी कहा जाता है। हिरण्यगर्भ यानी जिसके गर्भ में ही सुनहरे रंग की आभा है। भगवान श्री सूर्य देव आदि देव भी कहे जाते हैं।
सूर्य भगवान की उपासना से घन के साथ-साथ मान-सम्मान में भी होती है वृद्धि
भगवान सूर्य की उपासना से कीर्ति, यश,सुख,समृद्धि,धन, आयु, आरोग्य,ऐश्वर्य,तेज,कांति,विद्या,सौभाग्य और वैभव की प्राप्ति होती है। भगवान सूर्य संकटों से रक्षा भी करते हैं। अगर आपका काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो इसके लिए परेशान होने की बात नहीं है। या फिर काम बनते ही नहीं हैं तो समझ लें कि आपका सूर्य कमजोर है।
ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो हर ग्रह की अपनी-अपनी खासियत है। शास्त्रों में यह विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि कौन सा ग्रह मनुष्य को कैसा फल प्रदान कर सकता है। इसलिए हमें यह मालूम होना चाहिए कि हमें किस दिन कौन-कौन से कार्य नहीं करना चाहिए।
अगर कोई भी इन समस्याओं से जूझ रहा हो तो उसे अपने सूर्य ग्रह को मजबूत करने की जरूरत है। लेकिन इसके लिए रविवार को कुछ खास उपाय करने की जरूरत है। सुबह उठते ही स्नान करना है तो सूर्य (Surya) दर्शन करके स्नान करें।
रविवार को जरूर करें यह काम (Raviwar Ke Upay)
- घर में अगर झगड़ें होते हैं तो ॐ सूर्याय नम: मंत्र का मन ही मन जाप जरूर करें।
- मान्यता है कि रविवार (Raviwar Ke Upay) के दिन काले कुत्ते को रोटी, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालने से जीवन में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगती है।
- कहा जाता है कि रविवार के दिन तेल से बने पदार्थ किसी गरीब व्यक्ति को खिलाने से शनि देव प्रसन्न रहते हैं।
- धन-धान्य में वृद्धि के लिए रविवार की रात सोते समय एक गिलास दूध अपने सिरहाने रख दें और सोमवार को सूर्योदय से पहले स्नान-ध्यान करने के पश्चात उस दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं।
- जैसा कि हम सभी जानते हैं कि रविवार (Raviwar Ke Upay) का दिन सूर्य देव का दिन है। इस दिन भगवान भास्कर का व्रत करने से पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी तो होती ही है। इसके अलावा नेत्र और चर्म रोगों से मुक्ति भी मिलती है।
(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
15 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines