Ratna Shastra: प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहता है, उसके लिए जी तोड़ मेहनत भी करता है, लेकिन लाख मेहनत करने के बावजूद भी वह व्यक्ति अपने जीवन में सफल नहीं बन पाता है। वह जातक किसी न किसी परेशानी से हर समय जुझाता रहता है। व्यक्ति कभी भी सुख के साथ जीवन व्यतीत नहीं कर पाता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए हैं, जिसे करने के बाद जातक की सारी परेशानियां खत्म हो सकती है। साथ ही जीवन में सफलता कदम चुमेगी। तो आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ज्योतिष शास्त्र एक बड़ा शास्त्र हैं। इस शास्त्र में अनेक शाखाएं हैं। जिनमें से एक हैं रत्न शास्त्र, जिसमें रत्न के बारे में बताया गया है। रत्न शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के जीवन में चल रही समस्या खत्म कर सकती है। यदि किसी व्यक्ति को कारोबार में सफलता नहीं मिल पा रही है, तो उसमें मिलने लगेगी। लेकिन, इसके लिए खबर में रत्न धारण करने के बारे बताया गया है। तो आप उन रत्नों को धारण करके अपने जीवन में कामयाब बन सकते हैं।
ओपल रत्न
रत्न शास्त्र के अनुसार, ओपल रत्न एक ऐसा रत्न हैं, जिसे पहनने के बाद कभी भी असफलता हाथ नहीं लग सकती है। व्यक्ति को हर समय सकारात्मक विचार लेकर आता है। इसके साथ ही हर समय सफल बनाने की ओर बढ़ाता रहता है। ओपल रत्न व्यक्ति के मन को शांत रखता है और मानसिक तनाव से मुक्त करता है।
लापीस रत्न
लापीस रत्न धारण करने से राहु, केतु और शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही कारोबार में बढ़ोतरी होती है। जो जातक परेशानी में रह रहे हैं, उनको यह रत्न धारण करने से परेशानी से मुक्त हो जाते हैं। लापीस रत्न धारण करने से व्यक्ति की स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। साथ ही किसी भी कार्य करने में मन लगता है।
पेरिडॉट रत्न
पेरिडॉट रत्न धारण करने से शिक्षा, नौकरी और व्यापार में उन्नति होती है, इसके साथ ही व्यक्ति का मन शांत रहता है। रत्न शास्त्र के अनुसार, पेरिडॉट रत्न धारण करने से सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही व्यक्ति आगे बढ़ता चला जाता है। इस रत्न को धारण करने से वाणी में मधुरता और आकर्षक शक्ति बढ़ जाता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलती है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।