---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: शुभ या अशुभ, वज्र-सिद्धि योग का 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें राशिफल 

9 मई 2025 को वज्र और सिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है, जिसका असर सीधे 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि वज्र और सिद्धि योग का आपकी लव लाइफ पर शुभ या अशुभ कैसा पड़ेगा प्रभाव तो इसके लिए पढ़ें 9 मई 2025, वार शुक्रवार का लव राशिफल।

---विज्ञापन---

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 9 मई 2025 को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा। इसके अलावा शुक्रवार को प्रात: काल 2 बजकर 57 मिनट तक वज्र योग रहेगा, जिसके बाद सिद्धि योग शुरू होगा। जबकि राहुकाल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। चलिए जानते हैं 9 मई 2025 को वज्र और सिद्धि योग का 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

शुक्रवार का दिन कपल के लिए बढ़िया रहेगा। हर काम में पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा, जिससे समय से पहले कार्य पूरे होंगे। सिंगल लोगों के लिए बुधवार का दिन उत्तम रहने वाला है। दोपहर बाद किसी दोस्त के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 12 और 27

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

दिनभर जीवनसाथी का रोमांटिक मूड रहेगा। वो आपके साथ घूमने जाने की इच्छा व्यक्त कर सकते हैं। सिंगल लोगों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत नहीं है, जिसके कारण रिश्ता पक्का होने के योग नहीं हैं।

शुभ रंग- पीला

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 09 और 21

मिथुन राशि

रोमांस के लिहाज से बुधवार का दिन विवाहित जातकों के लिए सही रहेगा। दोपहर तक का समय जीवनसाथी के साथ बिताएंगे, जिसके बाद घर के काम के चक्कर में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनकी वज्र-सिद्धि योग के शुभ प्रभाव से सोलमेट से मुलाकात हो सकती है।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 21 और 29

---विज्ञापन---

कर्क राशि

पार्टनर के साथ समय बिताने से विवाहित जातकों को मानसिक शांति का अनुभव होगा। इसके अलावा सेहत में भी सुधार होने के योग हैं। अविवाहित लोगों के लिए शादी का रिश्ता उनके किसी दोस्त के घर से आ सकता है।

शुभ रंग- हरा

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 03 और 20

सिंह राशि

धैर्य रखेंगे और जीवनसाथी संग वक्त बिताएंगे तो दिन हंसी-खुशी व्यतीत होगा। इसके अलावा माता-पिता का भी सहयोग मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें वज्र-सिद्धि योग के शुभ संयोग से अपना जीवनसाथी मिल सकता है।

---विज्ञापन---

शुभ रंग- संतरी

शुभ अंक- 15 और 29

---विज्ञापन---

कन्या राशि

जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएंगे तो अच्छा रहेगा। उनका और आपका दोनों का मूड अच्छा रहेगा। इसके अलावा ट्रिप के दौरान सेहत का भी साथ मिलेगा। सिंगल लोगों का घरवालों के साथ विवाद चल रहा है तो संबंध में सुधार होगा।

शुभ रंग- नारंगी

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 11 और 24

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: 22 जून को बुध का राशि और सूर्य का नक्षत्र गोचर, इन 3 राशियों के लिए रहेगा लाभदायक

---विज्ञापन---

तुला राशि

जीवनसाथी के साथ माता-पिता के घर किसी समारोह में जा सकते हैं। काफी समय बाद घरवालों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होगा। सिंगल लोग दोस्तों के साथ मन की बातें करेंगे, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा।

शुभ रंग- लाल

---विज्ञापन---

शुभ अंक- 09 और 12

वृश्चिक राशि

मन में उत्साह रहेगा। जीवनसाथी संग घूमने जाने का प्लान बनेगा। इसके अलावा सेहत का भी साथ मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें ग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त नहीं होगी। इसके अलावा सोलमेट का साथ मिलने की भी संभावना नहीं है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 05 और 20

धनु राशि

बुधवार को सिंगल और विवाहित दोनों जातकों को सावधान रहना होगा। तबीयत में थोड़ी गिरावट आ सकती है। इसके अलावा घर में क्लेश होगा। वहीं जो लोग लव रिलेशन में हैं, उनकी मुलाकात उनके प्रेमी से नहीं हो पाएगी। इसलिए मूड थोड़ा खराब रहेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 14 और 25

मकर राशि

विवाहित जातक विवादों से खुद को दूर रखने का प्रयास करें। अन्यथा संबंध में मधुरता की जगह मन-मुटाव बढ़ेंगे। इसके अलावा समारोह में जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है। सिंगल जातक घरवालों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 16 और 27

कुंभ राशि

हाल ही में जिन लोगों का विवाह पक्का हुआ है, उन्हें होने वाले जीवनसाथी से बात करते समय सावधान रहना होगा। अन्यथा छोटी-मोटी लड़ाई के कारण आपका रिश्ता टूट जाएगा। विवाहित जातकों का दिन प्यार के मामले में उनके हित में नहीं रहेगा। घर में तनाव का माहौल बरकरार रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 10 और 16

मीन राशि

कुछ समय पहले ही यदि आपका रिश्ता पक्का हुआ है या आप रिलेशनशिप में आए हैं तो ये दिन आपके हित में रहेगा। वज्र-सिद्धि योग के शुभ प्रभाव के कारण रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। वहीं जो लोग पहले से शादीशुदा हैं, ये दिन उनके भी हित में रहेगा। किसी दोस्त के घर डिनर के लिए जा सकते हैं।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 17 और 27

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: मई में कब, किसको, कहां रहना होगा सावधान? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 08, 2025 11:49 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola