वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 16 मई 2025 को सुबह 5 बजकर 13 मिनट तक ज्येष्ठ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा। जबकि राहुकाल सुबह 10 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।
शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 14 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, जिसके बाद साध्य योग का आरंभ होगा। इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 59 मिनट पर शुक्र देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में से निकलकर रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं शुक्र गोचर का 16 मई 2025 को मेष से लेकर मीन राशिवालों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
विवाहित जातक अपने सोलमेट के साथ वक्त बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि घूमने जाने का प्लान टल सकता है। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की कृपा से अपना सच्चा प्यार मिलेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 15
- उपाय- शंख का दान करें।
- सावधानी- किसी की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी न करें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित जातकों के रिश्ते में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रिश्ते को बनाए रखने का प्रयास करें और साथी को स्पेशल फील कराने के लिए उपहार दें। अविवाहित जातकों की कुंडली में प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की स्थिति बेहद मजबूत है। इसलिए रिश्ता पक्का होने के योग बन रहे हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 01
- उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें और उनके सामने घी का एक दीपक जलाएं।
- सावधानी- किसी पर बेवजह शक न करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
शादीशुदा जातकों के प्रेम संबंधों में तनाव बना रहेगा। ऐसे में पार्टनर से दूरी बनाकर रखेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा। शाम तक सिंगल जातक किसी न किसी काम में बिजी रहेंगे। लेकिन उसके बाद क्रश के साथ समय बिताने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 23
- उपाय- गाय को चारा या गुड़ खिलाएं।
- सावधानी- विवादों से खुद को दूर रखें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
कर्क राशि के विवाहित जातकों की जीवनसाथी से बहस होगी। किसी बात पर आप उनसे सहमत नहीं होंगे, जिसके कारण तकरार होने की संभावना है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी किसी पुराने दोस्त से बातचीत शुरू हो सकती है।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 07
- उपाय- राधा रानी को खीर का भोग लगाएं।
- सावधानी- झूठ का साथ न दें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिसके चक्कर में आप बिजी रहेंगे। उम्मीद है कि जीवनसाथी संग मन की बातें करने का वक्त नहीं मिलेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनकी माता-पिता से अनबन होगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 25
- उपाय- राधा रानी को मोर पंख अर्पित करें।
- सावधानी- किसी की लड़ाई में बेवजह न बोलें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
जिन लोगों का अपने प्रेमी से झगड़ा चल रहा है, उनके लिए ये दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। आपका साथी आपको इग्नोर करेगा, जिसके कारण आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें शुक्र देव की कृपा से सच्चा प्यार शुक्रवार को नहीं मिलेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 08
- उपाय- कृष्ण जी और राधा रानी की मूर्ति या तस्वीर खरीदकर घर लाएं।
- सावधानी- गुस्से को कंट्रोल करें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
पुरानी बातों के चलते तुला राशिवालों का जीवनसाथी संग झगड़ा हो सकता है। शॉपिंग पर जाने का बना-बनाया प्लान भी कैंसिल हो जाएगा। अविवाहित जातक करियर को लेकर परेशान रहेंगे। दोस्तों या क्रश के साथ समय बिताने का वक्त नहीं मिलेगा।
- शुभ रंग- ग्रीन
- शुभ अंक- 11
- उपाय- कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
- सावधानी- किसी के उकसावे में आकर गलत कदम न उठाएं।
ये भी पढ़ें- Sankashti Chaturthi 2025: एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत कल, जानें गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
कपल लॉन्ग ड्राइव का मजा लेंगे। काफी समय बाद जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे, जिससे अच्छा लगेगा। इसके अलावा लड़ाई-झगड़ा होने की भी संभावना नहीं है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, दिन खत्म होने से पहले उनकी अपने सच्चे प्यार से मुलाकात हो सकती है।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 02
- उपाय- राधा नाम का 108 बार जाप करें।
- सावधानी- किसी का मजाक न उड़ाएं।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
प्रेम और रोमांस के मामले में विवाहित जातकों के लिए ये दिन अच्छा रहेगा। दिन खत्म होने से पहले जीवनसाथी से दिल खोलकर बातचीत करेंगे। इसके अलावा उनके साथ लॉन्ग वॉक पर भी जा सकते हैं।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 29
- उपाय- राधा रानी और कृष्ण जी को खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
- सावधानी- किसी के बहकावे में न आएं।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की शाम से पहले प्रेमी संग छोटी-सी बहस हो सकती है, जिसको सुलझाना ही सही रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें शुक्रवार को शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। उम्मीद है कि दिन खत्म होने से पहले आपके लिए शादी का रिश्ता आएगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 18
- उपाय- सफेद रंग की कोई भी चीज अपने साथ रखें।
- सावधानी- झूठ न बोलें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। नहीं तो आपकी उनसे बहस हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन का मजा खराब हो जाएगा। वहीं जो लोग अभी अविवाहित हैं, उनके रिश्ते की बात घर पर चल सकती है।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 29
- उपाय- चावल का दान करें।
- सावधानी- मां की कोई बात न टालें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
कपल के बीच विवाद चल रहे हैं तो उन्हें बातचीत से सुलझा सकेंगे। इसके अलावा रात में जीवनसाथी के साथ अकेले में लॉन्ग ड्राइव पर जाने का भी मूड बन सकता है। सिंगल लोगों का दिन रोजाना की तरह घर पर घरवालों के साथ व्यतीत होगा।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 12
- उपाय- दूध का दान करें।
- सावधानी- यात्रा करने से बचें।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: घर में यंत्र की स्थापना करने से चमक सकता है घरवालों का भाग्य, पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines