Dussehra 2023 Lucky Zodiac: दशहरा का पावन पर्व अधर्म पर धर्म की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। संपूर्ण देश में आज यानी 24 अक्टूबर को दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। सनातन परंपरा के अनुसार, विजयादशमी यानी दशहरा के दिन ही रावण का पुतला दहन किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पौराणिक मान्यता है कि विजय दशमी के दिन ही भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से आज यानी दशहरा का दिन बेहद खास है। दरअसल 30 साल बाद दशहरा पर शश योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग भी बना हुआ है। ऐसे में दशहरा पर बने शश और बुधादित्य योग का शुभ असर कुछ राशियों पर सूर्य,बुध और शनि देव की कृपा बरसेगी। जिससे नौकरी और व्यापार में जबरदस्त उन्नति देखने को मिलेगी।
तुला राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक दशहरा पर बनने वाले दोनों ही शुभ योग तुला राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इन शुभ योगों के प्रभाव से नौकरीपेशा वालों का इनकम बढ़ेगा। साथ ही जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा। सूर्य देव की कृपा से नौकरी में प्रमोशन का लेटर भी मिल सकता है। घर-परिवार में खुशियां बरकरार रहेंगी।
यह भी पढ़ें: दशहरा पर आज जरूर कर लें 1 पेड़ की पूजा, शुरू हो जाएगी दिन-रात तरक्की
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ जातकों के लिए दरशहरा का दिन किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता। दरअसल आज वृषभ राशि के जातकों को शश योग और बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा। नौकरी में वेतनवृद्धि का समाचार मिल सकता है। बिजनेस से खूब धन अर्जित करेंगे। किसी बड़े कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में पार्टनर से चल रहा विवाद खत्म होगा और वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि से संबंधित जातकों के लिए दशहरा का दिन बेहद शुब माना जा रहा है। दरअसल आज इस राशि के जातकों को शश योग और बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा। नवरात्रि में किए गए व्रत के शुभ परिणामस्वरूप आगे भी मां दुर्गा की कृपा रहेगी। इसके साथ ही जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें खूब मुनाफा प्राप्त होगा। धन लाभ के कई योग बन रहे हैं। विदेशी व्यापार से लाभ प्राप्त होगा। कुल मिलाकर कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलकारी साबित होगा।
यह भी पढ़ें: Vijayadashami 2023: विजयादशमी के दिन इस पक्षी के दर्शन मात्र से खुल जाती है किस्मत, मिलती है हर काम में सफलता
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines