Rang Panchami: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवता होली खेलते हैं। यही कारण है कि इस दिन आसमान में रंग उड़ाया जाता है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण एवं राधाजी की पूजा की जाती है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार रंग पंचमी के दिन कुछ आसान से ज्योतिष के उपाय कर आप अपने भाग्य को चमका सकते हैं। इन टोटकों से आपके घर में बरकत होती है और पति-पत्नी के संबंध भी मधुर बनते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: आज रविवार को करें ये उपाय, राजा के समान जीवन जिएंगे
रंग पंचमी पर करें ये टोटके (Rang Panchami ke Upay)
- रंग पंचमी पर सुबह जल्दी पति-पत्नी दोनों स्नान कर भगवान श्रीकृष्ण एवं राधाजी की पूजा करें। उन्हें एकसाथ गुलाल अर्पित कर उनका आशीर्वाद लें। इस उपाय से वैवाहिक जीवन की समस्त कठिनाईयां समाप्त होती हैं। साथ ही उनके बीच प्रेम संबंध प्रगाढ़ होता है।
- इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। उन्हें सफेद मिठाई यथा मावे की बर्फी, खीर, बताशा अथवा अन्य चीजों का भोग लगाया जाता है। साथ ही श्रीसूक्त व लक्ष्मी सूक्त का पाठ किया जाता है। इस उपाय से परिवार के सभी सदस्यों की तरक्की होती है।
- रंग पंचमी पर सुबह पूजा करने के बाद एक पीले कपड़े में सूखी हल्दी की पांच गांठें एवं एक सिक्का बांधकर घर के मंदिर में रख दें। इसके बाद देसी घी का दीपक जलाएं। जब दीपक शांत हो जाए तब उस कपड़े की पोटली को हल्दी और सिक्के सहित घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से उस घर में लक्ष्मी का स्थाई वास हो जाता है।
यह भी पढ़ें: रविवार को करें सूर्य के उपाय, रातोंरात बन जाएंगे करोड़पति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
13 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
19 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines